Breaking News

मीराबाई चानू ने जीता एशियाई खेलों का अपना पहला पदक, 49 किग्रा वर्ग में हासिल किया रजत

2 Min Read

आइची-नगोया, 23 सितंबर (हि.स.)। ओलंपिक पदक विजेता और तीन बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू ने बुधवार को एशियाई खेलों में अपना पहला पदक जीत लिया। उन्होंने आइची-नगोया एशियाई खेलों की महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

चानू ने प्रतियोगिता में कुल 198 किग्रा वजन उठाया। स्नैच वर्ग में उन्होंने अपने तीनों प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए और क्रमशः 83, 85 और 87 किग्रा वजन उठाया।

क्लीन एंड जर्क में चानू ने 107 किग्रा के सफल प्रयास के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 111 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाया। इस तरह उनका कुल स्कोर 198 किग्रा रहा।

DOON
विज्ञापन

उत्तर कोरिया की री सोंग गुम ने 215 किग्रा के कुल वजन के साथ स्वर्ण पदक जीता। मीराबाई चानू को 198 किग्रा के साथ रजत पदक मिला, जबकि विजायना ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

यह पदक चानू के लिए खास है। 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों में चोट के कारण उन्हें क्लीन एंड जर्क का अंतिम प्रयास छोड़ना पड़ा था और वह चौथे स्थान पर रही थीं। इस बार उन्होंने पोडियम पर जगह बनाकर एशियाई खेलों में अपना पहला पदक हासिल किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

टोक्यो 2020 ओलंपिक की रजत पदक विजेता चानू ने हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। एशियाई खेलों में रजत के साथ उन्होंने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है।

कर्णम मल्लेश्वरी के बाद मीराबाई चानू ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप—इन सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय भारोत्तोलक बन गई हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें