Breaking News

यूरोपियन क्रिकेट एसोसिएशन 2026 में लॉन्च करेगा यूरो टी20 क्लब चैंपियंस ट्रॉफी

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

इस्तांबुल, 2 दिसंबर (हि.स.)। यूरोपियन क्रिकेट एसोसिएशन (ईसीए) यूरोपियन क्रिकेट एसोसिएशन वर्ष 2026 से यूरोपियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत करने जा रहा है। यह एक टी20आई प्रतियोगिता होगी जिसमें पूरे महाद्वीप के राष्ट्रीय क्लब चैंपियंस हिस्सा लेंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

पिछले सप्ताह इस्तांबुल में हुई वार्षिक बैठक के दौरान ईसीए ने सदस्य देशों से 31 जनवरी 2026 तक टूर्नामेंट की मेजबानी के प्रस्ताव भेजने को कहा है। अंतिम निर्णय फरवरी में लिया जाएगा।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

टी10 प्रारूप पर भी नजर

ईसीए ने वैश्विक स्तर पर टी10 क्रिकेट के बढ़ते व्यावसायिक संभावनाओं को भी स्वीकार किया। संस्था ने कहा कि 2026 में टी10 इवेंट्स की शुरुआत की व्यवहार्यता पर विचार किया जाएगा ताकि सदस्य संघों को वित्तीय मजबूती प्रदान की जा सके। इस संबंध में मार्केटिंग और प्रतियोगिता आयोग की सिफारिशें 2026 में कार्यकारी समिति को प्रस्तुत की जाएंगी।

SHARDA
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी का चयन

13 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित कांग्रेस में शासन से लेकर प्रतियोगिता योजनाओं तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई। चुनावों में रोमानिया के गैब्रिएल मारिन ईसीए के नए अध्यक्ष चुने गए, जबकि नॉर्वे के यूसुफ गिलानी पहले उपाध्यक्ष बने। इसके अलावा गुरुमूर्ति पलानी (फ्रांस), मोहम्मद बिलाल ज़लमानी (ऑस्ट्रिया) और इंडिका थिलन परेरा (माल्टा) को उपाध्यक्ष बनाया गया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

ईसीए के एसोसिएशन आर्टिकल 7 के अनुसार बोर्ड को 11 सदस्यों तक विस्तारित किया गया। नए बोर्ड सदस्यों में निकोलस फोर्नाराकिस (ग्रीस), निकोलाय कोलेव (बुल्गारिया), अब्दुल शाकूर (रोमानिया), नाहित साहिन (तुर्किये), सारा गोमरसॉल (जर्सी) और लुका ब्रूनो मलास्पिना (इटली) शामिल हैं।

तीन वर्ष की प्रतियोगिता संरचना तैयार

ईसीए ने अगले चार वर्षों के लिए आंतरिक शासन संरचना को अंतिम रूप दिया है और आने वाले तीन वर्षों की प्रतियोगी योजनाओं को भी रेखांकित किया है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं की यूरोपीय चैंपियनशिप तथा प्रमुख लक्ष्य के रूप में अंडर-19 यूरोपियन चैम्पियनशिप शामिल है।

जमीनी स्तर पर विकास पर जोर

कांग्रेस में जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने, स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करने और खेल को शिक्षा, समावेशन और सामाजिक एकता के उपकरण के रूप में उपयोग करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

ईसीए अध्यक्ष मारिन ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हमने चार साल के लिए अपनी शासन संरचना तैयार कर ली है और दीर्घकालिक रणनीतिक लक्ष्यों को तय कर दिया है। उद्देश्य है कि क्रिकेट को यूरोपीय खेल परिदृश्य में एक सफल और स्थायी कहानी बनाया जाए।”

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें