Breaking News

सातवें वेतनमान समेत शिक्षकों की लंबित मांगों के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे : डॉ. राहुल राज

3 Min Read

Siwan/Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सह शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयास और संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सातवां वेतनमान शिक्षकों का अधिकार है और जब तक इसकी राशि सीधे लाभ अंतरण के माध्यम से शिक्षकों के खातों में नहीं पहुंच जाती, तब तक वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ इसके लिए आवाज उठाते रहेंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

डॉ. राहुल राज बुधवार को सीवान जिले के गोरियाकोठी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक संवाद के दौरान शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर पहल करने का भरोसा दिलाया।

वेतनमान और लंबित प्रोन्नति पर विशेष जोर

शिक्षकों ने संवाद के दौरान सातवें वेतनमान के साथ-साथ लंबित प्रोन्नति, पुरानी पेंशन, स्थानांतरण, वित्तीय उन्नयन, समान आवास भत्ता, राज्यकर्मी का दर्जा और विभिन्न सेवा-सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखीं।

DOON
विज्ञापन

डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षकों की इन मांगों को संबंधित मंत्री, अधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारियों के समक्ष लगातार उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर निरंतर पहल और संवाद भी आवश्यक है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने बताया सक्रिय प्रयास

माध्यमिक शिक्षक संघ, सीवान के सचिव वीरेंद्र कुमार ने कहा कि डॉ. राहुल राज लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं। शिक्षक हित के मुद्दों पर उनकी निरंतर सक्रियता और संबंधित स्तरों पर संवाद से शिक्षकों के बीच भरोसा पैदा होता है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सातवें वेतनमान सहित लंबित शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलनी चाहिए।

वहीं शिक्षक नेता अनिल कुमार मंडल ने कहा कि डॉ. राहुल राज ने शिक्षक समस्याओं को केवल सुना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए लगातार पहल करने की प्रतिबद्धता भी दिखाई है। उन्होंने शिक्षक हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संघर्ष को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया तथा शिक्षकों की एकजुटता और सहयोग को आवश्यक बताया।

शिक्षकों ने दिया सहयोग का भरोसा

संवाद के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं को मुखर होकर रखा। शिक्षकों ने कहा कि उनकी लंबित मांगों को मजबूती से उठाने वाले प्रयासों को सामूहिक सहयोग दिया जाएगा। शिक्षकों ने डॉ. राहुल राज के शिक्षक हितैषी प्रयासों के प्रति समर्थन और सहयोग का भरोसा दिलाया

शिक्षक संवाद में सारण प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष रजनीकांत प्रसाद, माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव वीरेंद्र कुमार, शिक्षक नेता अनिल कुमार मंडल, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, विनय पासवान, राजेश तिवारी, प्रभु बैठा, अचल मांझी, राम बाबू पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें