Chhapra: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रतिनिधिमंडल ने जय प्रकाश विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कुलपति को एक प्रमुख ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने बाते कि कुलपति ने उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द से जल्द आवश्यक सुधार करने का वादा किया है।
छात्रों ने ज्ञापन में कई मांगों को उठाया है। जिनमें PG शुल्क वृद्धि की वापसी: सत्र 2026-28 के नामांकन शुल्क में की गई दोगुने से अधिक की वृद्धि को तत्काल वापस/कम किया जाए, सत्र 2023-27 के 5th सेमेस्टर में निःशुल्क इंटर्नशिप के निर्देशों के बावजूद कॉलेजों द्वारा वसूले जा रहे ₹600-₹700 की निष्पक्ष जाँच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो और छात्रों को वैध रसीद दी जाए, परिसर में छात्रों एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य सेवा हेतु प्राथमिक चिकित्सालय (Health Center) खोला जाए, पूर्व में ली गई फीस के एवज में आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं, परिसर में हाई-स्पीड Wi-Fi, डिजिटल लाइब्रेरी तथा सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाए जाएं, : कमला राय कॉलेज (गोपालगंज) में वाणिज्य, BCA एवं NCC की शुरुआत हो तथा महेन्द्र महिला कॉलेज में विज्ञान संकाय की पढ़ाई शुरू की जाए, मूल डिग्री का वितरण: स्नातक तृतीय खंड के जिन छात्रों ने शुल्क जमा कर आवेदन किया है और 3 माह से अधिक समय बीत चुका है, उन्हें अविलंब मूल डिग्री दी जाए, शोध कार्यों की निरंतरता के लिए हर 3 महीने में PGRC की बैठक आयोजित की जाए।
छात्रों ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो ABVP छात्र हित में उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी।


















