Breaking News

#Rakshabandhan | मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन एवं वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र

1 Min Read

Chhapra: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षा बंधन एवं वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पटना स्थित राजधानी वाटिका-1 में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी वाटिका-1 में नागलिंगम पौधे का रोपण भी किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग द्वारा रक्षा बंधन के अवसर पर राज्य स्तरीय ‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’ कार्यक्रम का उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों, पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना एवं इन्हें बचाना अति आवश्यक है। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो रहे है।

इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्री डॉ० रामचन्द्र प्रसाद, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरविन्दर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें