Breaking News

मेरा युवा भारत-राष्ट्रीय खेल दिवस 2026: प्रधानमंत्री के संबोधन से जुड़े राजेन्द्र कॉलेज के छात्र

3 Min Read

Chhapra: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के तत्वावधान में आज राजेन्द्र कॉलेज में मेरा युवा भारत – राष्ट्रीय खेल दिवस, 2026: युवा कनेक्ट कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के सभागार में छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं प्राध्यापकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम वर्चुअल संबोधन एवं दो-तरफा संवाद के सजीव प्रसारण (Live Telecast) को अत्यंत उत्साहपूर्वक देखा और सुना।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राजेन्द्र कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक स्फूर्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समर्पण और चरित्र निर्माण की सबसे सशक्त पाठशाला है।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘मेरा युवा भारत’ एवं ‘फिट इंडिया’ विजन की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के अदम्य समर्पण की याद दिलाता है और विद्यार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेलों में भी महाविद्यालय एवं देश का नाम रौशन करने के लिए निरंतर तत्पर रहना चाहिए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को खेल भावना को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं विशेष अतिथि राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम ने राष्ट्र निर्माण और युवा सशक्तिकरण में खेल नीतियों के योगदान पर प्रकाश डाला।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण एवं स्पोर्ट्स आइकॉन के रूप में उपस्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय के डॉ. राजेश नायक (प्रसिद्ध बॉक्सर, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सिंग टीम के सेलेक्टर मेंबर एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी) ने अपने खेल अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को लक्ष्य के प्रति एकाग्रता, निरंतर अभ्यास और कभी हार न मानने का मूलमंत्र दिया।

भूगोल विभाग के कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं की जीवंत भागीदारी रही और लाइव प्रसारण का तकनीकी संचालन अत्यंत सुव्यवस्थित रहा।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया जगत से सुरभित दत्त (छपरा टुडे) एवं गनपत आर्यन (संजीवनी समाचार) विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की विस्तृत कवरेज की और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बैठियार सिंह साहू, डॉ. इकबाल जफर अंसारी, डॉ. प्रत्यूष सिंह, डॉ. सुशील कुमार, माई भारत की ओर से सचिन कुमार चौरसिया समेत कई शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें