Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खराब स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया गया है।
महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी स्ट्रीट लाइट खराब होने की स्थिति में नागरिक अपनी शिकायत मेयर कंट्रोल रूम पर दर्ज करा सकते हैं। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित टीम को सूचित कर 72 घंटे के अंदर स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
महापौर ने कहा कि शहर की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। खराब स्ट्रीट लाइट के कारण नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या सुरक्षा संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अपने आसपास खराब स्ट्रीट लाइट की जानकारी नगर निगम तक जरूर पहुँचाएं, ताकि समयबद्ध तरीके से उसका समाधान कराया जा सके।
मेयर कंट्रोल रूम को इन नंबरों पर 7562906907 | 7564906907 सूचना दी जा सकती है।
महापौर ने कहा कि नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर शहर व्यवस्था छपरा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



















