Breaking News

सारण पुलिस की कार्रवाई, अंतरराज्यीय शराब तस्करी रैकेट ध्वस्त, ट्रक सहित 1845 ली० विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण पुलिस ने कड़ी निगरानी और त्वरित छापेमारी से अंतरराज्यीय शराब तस्करी रैकेट को ध्वस्त किया है, इसके साथ ही ट्रक सहित 1845 ली० विदेशी शराब जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

सारण पुलिस को दिनांक 04 दिसंबर 2025 को गश्ती के दौरान मद्य निषेध एवं राज्य नियंत्रण स्वापक ब्यूरो, पटना से सूचना प्राप्त हुई कि मेथवलिया मार्ग से एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपाकर ले जाई जा रही है, जिसे छापेमारी कर पकड़ा जा सकता है।

SHARDA
विज्ञापन

प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल साढ़ा बाजार समिति स्थित दिव्य ज्योति आई सेंटर के पास गहन वाहन जांच प्रारंभ की गई। इसी दौरान एक ट्रक पुलिस जांच को देखते ही कुछ दूरी पर वापस मोड़ने का प्रयास कर रहा था। पुलिस बल की तत्परता से ट्रक को पकड़ लिया गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

वाहन में मौजूद दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना नाम क्रमशः निक्कु कुमार एवं विजय सहनी, निवासी करजा थाना, जिला मुजफ्फरपुर बताया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि मुजफ्फरपुर के एक व्यक्ति द्वारा उन्हें हरियाणा, पानीपत से ट्रक लेकर मोतीपुर, मुजफ्फरपुर पहुँचाने के लिए 20-20 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

वाहन की तलाशी के दौरान ट्रक के डाला में एक गुप्त तहखाना पाया गया। तहखाना खोलने पर उसमें से कुल 1845 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। विधिसम्मत जब्ती सूची तैयार कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं मुफस्सिल थाना कांड संख्या-645/25 दर्ज किया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सारण पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ चल रही है तथा बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा अभियान जारी है। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

    bhawani tiles
    विज्ञापन
    Share This Article
    chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
    ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
    WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें