Breaking News

ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जुलूस को लेकर यातायात व्यवस्था एवं मार्ग परिवर्तन संबंधी निर्देश जारी

5 Min Read

Chhapra: ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर दिनांक 26 अगस्त 2026 को छपरा शहर में प्रस्तावित जुलूस एवं श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक यातायात व्यवस्था एवं मार्ग परिवर्तन संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 26 अगस्त 2026 को प्रातः 06:00 बजे जुलूस जामा मस्जिद, साहेबगंज से प्रारंभ होगा। जुलूस साहेबगंज थाना चौक, दारोगा राय चौक, मेवालाल चौक, नगरपालिका चौक, थाना चौक, भगवान बाजार, बबहुरिया कोठी, अस्पताल चौक एवं पीर बाबा दरगाह चौक होते हुए निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ेगा।

जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए निम्नलिखित मार्गों पर वाहनों के आवागमन में आवश्यक प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन लागू किए गए हैं—

DOON
विज्ञापन

निर्धारित यातायात एवं मार्ग परिवर्तन

  1. भिखारी ठाकुर चौक से गांधी चौक की ओर आने वाले चार/तीन पहिया वाहन गांधी चौक तक ही आएंगे। गांधी चौक से पूर्व मंत्री श्री उदित राय जी की गली होकर कोई भी वाहन कचहरी बाजार की ओर नहीं जाएगा।
  2. मोना चौक से सब्जी मंडी होते हुए साहेबगंज चौक की ओर कोई भी चार/तीन पहिया वाहन नहीं जाएगा।
  3. नगरपालिका चौक से थाना चौक की ओर किसी भी चार/तीन पहिया वाहन का परिचालन नहीं होगा।
  4. भगवान बाजार चौक से दारोगा राय चौक-थाना चौक की ओर कोई भी चार/तीन पहिया वाहन नहीं जाएगा। भगवान बाजार उद्यान से चिराई घर–तीन कोनिया माई मंदिर होते हुए नगरपालिका चौक की ओर जाने वाले वाहनों को अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति रहेगी।
  5. छपरा क्लब/बजरंगी पेट्रोल पंप होकर कोई भी भारी/चार/तीन पहिया वाहन दारोगा राय चौक की ओर नहीं जाएगा। भगवान बाजार चौक की ओर जाने वाले वाहन राजेंद्र कॉलेज रेलवे ढाला पार कर अथवा फोरलेन के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे।
  6. श्यामचक से कोई भी भारी वाहन भगवान बाजार की ओर नहीं जाएगा। छपरा आने वाले वाहन उमा हाईपास होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। तीन/चार पहिया वाहन भगवान बाजार चौक, छपरा जंक्शन एवं चिराई घर होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
  7. दारोगा राय चौक से छपरा क्लब–शिवा गैस एजेंसी/सरकारी बस स्टैंड (हीरा मोटरसाइकिल एजेंसी) से मालखाना चौक की ओर कोई भी तीन/चार पहिया वाहन नहीं आएगा।
  8. कोई भी तीन/चार पहिया वाहन ए.जी.ओ. आवास के उत्तरी छोर तक ही आएगा तथा डाक बंगला रोड में प्रवेश नहीं करेगा।
  9. बबहुरिया कोठी से अस्पताल चौक /पीर बाबा मजार की ओर कोई भी तीन/चार पहिया वाहन नहीं जाएगा।
  10. लल्लू मोड़–शिव बाजार होकर कोई भी तीन/चार पहिया वाहन भरत मिलाप चौक/पीर बाबा मजार की ओर नहीं जाएगा।

यातायात एवं विधि-व्यवस्था हेतु पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

यातायात व्यवस्था के सतत संचालन, अनुश्रवण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इनमें श्यामचक, भगवान बाजार चौक, दारोगा राय चौक, कोनिया माई मंदिर के पास, हीरा मोटरसाइकिल एजेंसी के पास, शिवा गैस एजेंसी के पास, ए.जी.ओ. आवास के उत्तरी छोर, नगरपालिका चौक, गांधी चौक, मेवालाल चौक, कचहरी बाजार, मोना चौक सड़क, बबहुरिया कोठी के पास तथा लल्लू मोड़ सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रत्येक प्रतिनियुक्त स्थल पर एक पुलिस पदाधिकारी एवं दो पुलिस बल यातायात थाना, छपरा से प्रतिनियुक्त किए गए हैं। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय उपस्थित रहकर यातायात संचालन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती, समुचित, सुरक्षात्मक एवं निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

04:00 बजे से प्रभावी रहेगी यातायात व्यवस्था

उक्त यातायात व्यवस्था दिनांक 26 अगस्त 2026 को प्रातः 04:00 बजे से जुलूस समाप्त होने तथा अंतिम भीड़ समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि में यातायात संबंधी निर्देशों एवं वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था का अनुपालन करें तथा प्रशासन एवं पुलिस को सहयोग प्रदान करें, ताकि ईद-मिलाद-उन-नबी का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें