Chhapra: राजेंद्र कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तनावमुक्त रखते हुए सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस प्रकार के आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा दी। Horoscope | सावन कृष्ण नवमी पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय से पधारीं अनामिका ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सच्ची खुशी बाहरी परिस्थितियों पर नहीं, बल्कि व्यक्ति के विचारों और दृष्टिकोण पर निर्भर करती है। उन्होंने ध्यान और सकारात्मक सोच को तनाव कम करने का प्रभावी माध्यम बताया। 16 अगस्त को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा बिहार एथलेटिक्स टीम का चयन, सारण के खिलाड़ी लेंगे भाग इस अवसर पर पिंकी एवं रोहित ने भी छात्रों को योग एवं ध्यान के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा मिश्रा ने कुशलतापूर्वक किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए वक्ताओं और प्रतिभागियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। 5वीं नेशनल जेवलिन डे पर सारण के खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व का मिलेगा मौका कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण, एनएसएस स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मिलकर खुशहाल एवं तनावमुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. अर्चना उपाध्याय, डॉ. निधि कुमारी, डॉ. नीलांबरी गुप्ता, डॉ. अनुपम कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: राजेंद्र कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तनावमुक्त रखते हुए सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस प्रकार के आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा दी।
मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय से पधारीं अनामिका ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सच्ची खुशी बाहरी परिस्थितियों पर नहीं, बल्कि व्यक्ति के विचारों और दृष्टिकोण पर निर्भर करती है। उन्होंने ध्यान और सकारात्मक सोच को तनाव कम करने का प्रभावी माध्यम बताया।
इस अवसर पर पिंकी एवं रोहित ने भी छात्रों को योग एवं ध्यान के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा मिश्रा ने कुशलतापूर्वक किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए वक्ताओं और प्रतिभागियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण, एनएसएस स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मिलकर खुशहाल एवं तनावमुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. अर्चना उपाध्याय, डॉ. निधि कुमारी, डॉ. नीलांबरी गुप्ता, डॉ. अनुपम कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।