Chhapra: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शहर में रविवार को स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवकों ने अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए घोष की मधुर धुनों के साथ कदम से कदम मिलाकर नगर भ्रमण किया। आज का पंचांग | आषाढ़ शुक्लपक्ष प्रतिपदा पथ संचलन की शुरुआत शहर के दारोगा राय चौक के समीप से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों का दल अस्पताल चौक, राम राज्य चौक, नारायण चौक, थाना चौक, नगरपालिका चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होकर गुजरा। दोहरीकरण कार्य के चलते 16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन एवं पुनर्निर्धारण नगर भ्रमण के दौरान अनेक स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में अनुशासित पंक्तियों में चलते स्वयंसेवकों का दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छपरा मंडल कारा में नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन विभिन्न मार्गों से होते हुए पथ संचलन पुनः विवाह भवन पहुंचकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ-साथ विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
Chhapra: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शहर में रविवार को स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवकों ने अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए घोष की मधुर धुनों के साथ कदम से कदम मिलाकर नगर भ्रमण किया।
पथ संचलन की शुरुआत शहर के दारोगा राय चौक के समीप से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों का दल अस्पताल चौक, राम राज्य चौक, नारायण चौक, थाना चौक, नगरपालिका चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होकर गुजरा।
नगर भ्रमण के दौरान अनेक स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में अनुशासित पंक्तियों में चलते स्वयंसेवकों का दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विभिन्न मार्गों से होते हुए पथ संचलन पुनः विवाह भवन पहुंचकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ-साथ विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ