Breaking News

श्रावणी मेला, दूसरी सोमवारी को लेकर सुल्तानगंज में उमड़ा जनसैलाब, एक लाख डाक बम समेत हजारों कांवरियों ने भरी हुंकार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

भागलपुर, 09 अगस्त (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला के दूसरे सोमवारी को लेकर रविवार सुबह से ही अजगैविनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा।

SHAILFORD
विज्ञापन

VIPS
विज्ञापन

सोमवारी के विशेष महत्व को देखते हुए लगभग एक लाख डाक कांवरियों और हजारों की संख्या में सामान्य बोल-बम कांवरियों ने गंगा में डुबकी लगाई। उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए पैदल और वाहनों से रवाना हो रहे हैं।

DOON
विज्ञापन

पूरा अजगैविनाथ नगरी और कांवरिया पथ ‘बोल-बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान है। इसमें बिहार और झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बंगाल और नेपाल के श्रद्धालु भी भारी संख्या में शामिल हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

वहीं प्रशासन और नगर परिषद की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। नमामि गंगे घाट, अजगैविनाथ घाट और पूरे नगर परिषद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। सुगम इंडिया एजेंसी द्वारा कांवरिया पथ और घाटों पर लगातार चार शिफ्टों में साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम मुस्तैद है। उधर कीचड़ में फिसल रहे श्रद्धालुप्रशासनिक दावों के बीच अजगैविनाथ गंगा घाट पर एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। घाट पर जियो बैग की भारी कमी होने के कारण पूरा घाट दलदल और कीचड़ में तब्दील हो चुका है।

गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे कई लोग चोटिल भी हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की ओर जिला प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से तुरंत घाट पर जियो बैग बिछाने और कीचड़ हटाने की मांग की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें