Breaking News

Protest | विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के ख़िलाफ़ राजेन्द्र कॉलेज शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: बिहार में प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में गुरुवार को राजेन्द्र कॉलेज परिसर में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रदर्शन में फुसटाब के प्रदेश उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रो विरेन्द्र नारायण यादव ने भाग लेते हुए शिक्षकों से आह्वान किया कि प्रस्तावित कानून शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय के स्वायत्तता के साथ खिलाफ है। अतः विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मियों को सजग रहने की जरूरत है।

RC Jewellers
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिहार में विश्वविद्यालयों के संचालन के लिए बना 50 साल पुराना कानून अब बदलने वाला है। सरकार आगामी मानसून सत्र में नया विधेयक लाने की तैयारी कर रही थी लेकिन शिक्षकों एवं प्रतिनिधियों के दबाव में तत्काल इसे स्थगित किया गया।

इस नए विधेयक के पास होते ही बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1976 और पटना विश्वविद्यालय अधिनियम-1976 पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। इनकी जगह ‘बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026’ प्रभावी होगा। इसका प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रस्तावित कानून में कॉलेज शिक्षकों के लिए कड़े नियम हो सकते हैं। उनकी सेवा शर्तें सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों जैसी होगी। अगर यह ड्राफ्ट बिना किसी बदलाव के लागू होता है, तो कॉलेज शिक्षकों के चुनाव लड़ने और किसी राजनीतिक दल का सदस्य बनने पर पूरी तरह रोक लग सकती है। इसके अलावा, कॉलेजों के यूनिवर्सिटी से अलग होने पर कॉलेज शिक्षकों के यूनिवर्सिटी प्रोफेसर बनने की संभावनाओं पर भी असर पड़ सकता है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

ड्रॉफ्ट में कोई संशोधन नहीं हुआ तो नए कानून के लागू होने के बाद राज्य के सभी विश्वविद्यालय एक ही एक्ट के तहत आ जाएंगे। वर्तमान में अलग-अलग विश्वविद्यालयों के लिए अलग व्यवस्थाएं हैं। हालांकि, जो विशेष विश्वविद्यालय किसी विशेष उद्देश्य के लिए बने हैं, वे अपने पुराने नियमों से ही संचालित होंगे।

लोक भवन ने इस विधेयक का प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार कर उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया है। इस मौके पर प्राचार्य प्रो संजय कुमार उपस्थित थे।

राजेन्द्र कॉलेज में हुए इस प्रदर्शन में एमएलसी प्रो वीरेंद्र नारायण यादव के साथ कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ प्रशांत कुमार सिंह, शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के हरिहर मोहन के साथ कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मी शामिल हुए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें