Breaking News

Commonwealth Games 2026 | बिंद्यारानी देवी ने जीता कांस्य, भारत के खाते में छठा पदक

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

ग्लासगो, 27 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया। इसके साथ ही भारत के खाते में कुल छह पदक हो गए हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

मणिपुर की बिंद्यारानी ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर 199 किलोग्राम (कुल वजन) उठाया, जिससे वह तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, नाइजीरिया की रफियातु फोलाशादे ने कुल 229 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

RC Jewellers
विज्ञापन

बिंद्यारानी देवी का सफर संघर्ष और प्रेरणा से भरा रहा है। बचपन में वह भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से प्रेरित होकर इस खेल में आईं। शुरुआती दिनों में उनकी मां ने उन्हें अनुशासित रहने की सीख दी, जबकि मीराबाई ने स्वयं उन्हें बेहतर आहार और फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी थी।

बिंद्यारानी ने 2016 में एशियाई जूनियर प्रतियोगिताओं से अपनी पहचान बनाई और इसके बाद लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2019 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2021 संस्करण में रजत, 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 55 किलोग्राम वर्ग का रजत तथा 2023 एशियाई चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था। अब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पदकों की सूची में कांस्य भी जोड़ लिया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें