Breaking News

छपरा में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की प्रदेश पदाधिकारी बैठक सम्पन्न, नई जिला कार्यसमिति की घोषणा

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की प्रदेश पदाधिकारी बैठक रविवार को छपरा के विधि मंडल परिसर में आयोजित की गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक से पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। स्थानीय जिला इकाई की ओर से आगत अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत और सम्मान किया गया।

RC Jewellers
विज्ञापन

बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री धरनीधर सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सुलभ न्याय उपलब्ध कराना, भारतीय जीवन मूल्यों का पुनरुद्धार करना तथा अधिवक्ताओं के बीच राष्ट्रीय एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष अमोद कुमार सिंह ने कहा कि परिषद संविधान में निहित भारतीय संस्कृति और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के प्रति समाज में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार झा ने कहा कि अधिवक्ताओं और न्यायपालिका के कार्यों में उच्च आदर्शों, नैतिक मूल्यों और गरिमा की स्थापना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता श्याम किशोर मिश्रा ने की, जबकि संचालन प्रदेश मंत्री महेश प्रसाद एवं नित्यानंद तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सारण जिला कार्यसमिति की नई घोषणा भी की गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में श्याम किशोर मिश्रा को जिला अध्यक्ष, रामकिशोर ठाकुर एवं मुनमुन शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, देवव्रत सिंह को कोषाध्यक्ष, चंद्रशेखर सिंह को जिला महामंत्री, अभय कुमार मिश्रा को जिला संयोजक, आशीष बच्चन को जिला सहसंयोजक, बजरंगी सिंह को महामंत्री, सरोज कुमारी को महिला शाखा की जिला अध्यक्ष, नित्यानंद तिवारी को सिविल कोर्ट इकाई का अध्यक्ष तथा प्रिय रंजन सिंह को विभाग संयोजक मनोनीत किया गया।

बैठक में अधिवक्ता प्रकाश रंजन, निक्कू, समीर मिश्रा, कुमारी गुड्डी जायसवाल, अनिल सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें