डीएम वैभव श्रीवास्तव बोले— पात्र परिवारों को तीन दिन में मिलेगा राशन कार्ड, पंचायत स्तर पर गठित की गई विशेष टीमें छपरा: सारण जिले में खाद्यान्न सुरक्षा से वंचित पात्र परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अगले 20 से 25 दिनों के भीतर जिले में लगभग 50 हजार नए राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य उन सभी योग्य परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराना है, जो अब तक किसी कारणवश इस सुविधा से वंचित हैं। सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 71 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से नियमित रूप से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त करीब 2,600 शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन कर दिया गया है। बावजूद इसके, जिन परिवारों के आवेदन दस्तावेजों की कमी अथवा अन्य कारणों से लंबित रह गए थे, उन्हें इस अभियान के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत में आवास सहायक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, विकास मित्र और किसान सलाहकार की संयुक्त टीम गठित की गई है। वहीं, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता और पीडीएस डीलरों को भी लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। लाभुक अपने आवेदन आरटीपीएस केंद्रों पर जमा कर सकते हैं, जबकि प्रशासनिक टीमें घर-घर जाकर भी आवेदन एकत्र करेंगी। बिहार में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और स्कूलों को ब’म से उड़ाने की धम’की, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट जिलाधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड निर्गत करने की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए तीन दिवसीय मॉडल अपनाया गया है। पहले दिन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे, दूसरे दिन प्रखंड स्तरीय अधिकारी पात्रता का सत्यापन करेंगे और तीसरे दिन अनुमंडल स्तर पर जांच रिपोर्ट के आधार पर राशन कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने जिले के सभी पात्र एवं वंचित परिवारों से अपील की कि वे बिना विलंब अपने प्रखंड, पंचायत कार्यालय अथवा पंचायत कर्मियों से संपर्क कर आवेदन जमा करें, ताकि उन्हें समय पर खाद्यान्न सुरक्षा योजना का लाभ मिल सके। बिहार विधानसभा से सात महत्वपूर्ण विधेयक ध्वनिमत से पारित
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
डीएम वैभव श्रीवास्तव बोले— पात्र परिवारों को तीन दिन में मिलेगा राशन कार्ड, पंचायत स्तर पर गठित की गई विशेष टीमें
छपरा: सारण जिले में खाद्यान्न सुरक्षा से वंचित पात्र परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अगले 20 से 25 दिनों के भीतर जिले में लगभग 50 हजार नए राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य उन सभी योग्य परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराना है, जो अब तक किसी कारणवश इस सुविधा से वंचित हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से नियमित रूप से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त करीब 2,600 शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन कर दिया गया है। बावजूद इसके, जिन परिवारों के आवेदन दस्तावेजों की कमी अथवा अन्य कारणों से लंबित रह गए थे, उन्हें इस अभियान के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत में आवास सहायक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, विकास मित्र और किसान सलाहकार की संयुक्त टीम गठित की गई है। वहीं, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता और पीडीएस डीलरों को भी लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। लाभुक अपने आवेदन आरटीपीएस केंद्रों पर जमा कर सकते हैं, जबकि प्रशासनिक टीमें घर-घर जाकर भी आवेदन एकत्र करेंगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड निर्गत करने की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए तीन दिवसीय मॉडल अपनाया गया है। पहले दिन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे, दूसरे दिन प्रखंड स्तरीय अधिकारी पात्रता का सत्यापन करेंगे और तीसरे दिन अनुमंडल स्तर पर जांच रिपोर्ट के आधार पर राशन कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने जिले के सभी पात्र एवं वंचित परिवारों से अपील की कि वे बिना विलंब अपने प्रखंड, पंचायत कार्यालय अथवा पंचायत कर्मियों से संपर्क कर आवेदन जमा करें, ताकि उन्हें समय पर खाद्यान्न सुरक्षा योजना का लाभ मिल सके।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ