महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी आयुर्वेदिक परामर्श, स्वर्णप्राशन भी कराया गया Chhapra: श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल में गुरुवार को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श और उपचार की व्यवस्था की गई। इस दौरान विशेषज्ञ एवं अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सकों ने लगभग 200 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। महाविद्यालय के सचिव रामाकांत सिंह सोलंकी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार किया गया तथा मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. संपूर्णानन्द तिवारी ने बताया कि बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था की गई थी। शिविर में ऑटिज्म, मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर, स्मरण शक्ति की कमी, रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने तथा शारीरिक विकास में बाधा वाले बच्चों का परीक्षण कर उन्हें स्वर्णप्राशन कराया गया। वहीं बुजुर्ग मरीजों का भी आयुर्वेदिक औषधियों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में उपचार किया गया। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान शिविर में महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, अनियमित माहवारी, अत्यधिक रक्तस्राव, श्वेत प्रदर (सफेद पानी), त्वचा रोग, मुहांसे तथा खान-पान से जुड़ी बीमारियों का उपचार किया गया। इसके अलावा कान के रोग, गठिया, वात रोग, पेट संबंधी बीमारियों सहित अन्य विभिन्न रोगों के लिए भी आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया। सारण के गरखा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़ महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह चिकित्सा सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई। साथ ही जानकारी दी गई कि अगला निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 12 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी आयुर्वेदिक परामर्श, स्वर्णप्राशन भी कराया गया
Chhapra: श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल में गुरुवार को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श और उपचार की व्यवस्था की गई। इस दौरान विशेषज्ञ एवं अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सकों ने लगभग 200 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया।
महाविद्यालय के सचिव रामाकांत सिंह सोलंकी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार किया गया तथा मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. संपूर्णानन्द तिवारी ने बताया कि बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था की गई थी। शिविर में ऑटिज्म, मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर, स्मरण शक्ति की कमी, रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने तथा शारीरिक विकास में बाधा वाले बच्चों का परीक्षण कर उन्हें स्वर्णप्राशन कराया गया। वहीं बुजुर्ग मरीजों का भी आयुर्वेदिक औषधियों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में उपचार किया गया।
शिविर में महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, अनियमित माहवारी, अत्यधिक रक्तस्राव, श्वेत प्रदर (सफेद पानी), त्वचा रोग, मुहांसे तथा खान-पान से जुड़ी बीमारियों का उपचार किया गया। इसके अलावा कान के रोग, गठिया, वात रोग, पेट संबंधी बीमारियों सहित अन्य विभिन्न रोगों के लिए भी आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह चिकित्सा सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई। साथ ही जानकारी दी गई कि अगला निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 12 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ