सीवान: जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के अभियान के तहत सीवान पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एम.एच. नगर थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल वांछित अपराधी कौसर साई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई और एम.एच. नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पिआउर निवासी अंसार साई के पुत्र कौसर साई को गिरफ्तार किया गया। वियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के 10 समेत 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महाराजगंज थाना कांड संख्या 294/25 में वांछित था। उसके विरुद्ध बीएनएस, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अमेरिकी दखल जारी रहा तो नहीं खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य : आईआरजीसी नेवी उन्होंने बताया कि कौसर साई का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2019 में हत्या, धमकी, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत तथा वर्ष 2024 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एम.एच. नगर थाना में मामले दर्ज हैं। आपसी विवाद में अर्मी जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। छापेमारी में एम.एच. नगर थानाध्यक्ष पुअनि राजीव कुमार पटेल, जिला आसूचना इकाई, सीवान तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम थी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सीवान: जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के अभियान के तहत सीवान पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एम.एच. नगर थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल वांछित अपराधी कौसर साई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई और एम.एच. नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पिआउर निवासी अंसार साई के पुत्र कौसर साई को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महाराजगंज थाना कांड संख्या 294/25 में वांछित था। उसके विरुद्ध बीएनएस, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कौसर साई का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2019 में हत्या, धमकी, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत तथा वर्ष 2024 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एम.एच. नगर थाना में मामले दर्ज हैं।
एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। छापेमारी में एम.एच. नगर थानाध्यक्ष पुअनि राजीव कुमार पटेल, जिला आसूचना इकाई, सीवान तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम थी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ