Breaking News

बिहार में 10 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण, डॉ. गगन बने गया नगर निगम के नगर आयुक्त

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जारी अधिसूचना के अनुसार संजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग, पटना को स्थानांतरित करते हुए अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार,पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

RC Jewellers
विज्ञापन

मनोरंजन कुमार, निदेशक (प्रशासन), शिक्षा विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए निदेशक, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

डॉ गगन, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भंडार निगम (सहकारिता विभाग), पटना को स्थानांतरित करते हुए नगर आयुक्त, गयाजी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विधु भूषण चौधरी, अपर सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अपर सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कृत्यानन्द रंजन, अपर सचिव, परिवहन विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए नगर आयुक्त, नालन्दा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मनोज कुमार, अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अपर सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

हेमन्त कुमार सिंह, अपर सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए सचिव, बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रदीप सिंह, संयुक्त सचिव, पर्यटन विभाग, बिहार, पटना, अपर प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, सुपौल को स्थानांतरित करते हुए निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

निशांत सिहारा, अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर, पूर्वी चम्पारण को स्थानांतरित करते हुए उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, मुजफ्फरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें