Breaking News

मानव तस्करी-अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क मामले में एनआईए की छापेमारी, आरोपित से पांच घंटे पूछताछ

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना: मानव तस्करी और अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में छापेमारी की। फेनहरा थाना क्षेत्र के कालूपाकड़ गांव स्थित आरोपित मोहम्मद कलामुद्दीन के घर पर एनआईए की टीम ने करीब पांच घंटे तक तलाशी अभियान चलाया और उससे विस्तृत पूछताछ की।

SHAILFORD
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह एनआईए की टीम सुरक्षा बलों के साथ कालूपाकड़ गांव पहुंची और घर को घेरकर तलाशी शुरू की। इस दौरान परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की गई।

RC Jewellers
विज्ञापन

जांच एजेंसी के अनुसार, मोहम्मद कलामुद्दीन पर युवकों को विदेश में आकर्षक नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया भेजने वाले नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह गोपालगंज के एक युवक के संपर्क में आया था और उसके माध्यम से लोगों को विदेश भेजने की प्रक्रिया में सहयोग करता था। आरोप है कि वह कंबोडिया जाने वाले युवकों के टिकट और यात्रा संबंधी व्यवस्थाएं कराने में भी मदद करता था।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

एनआईए की जांच में यह भी सामने आया है कि कंबोडिया पहुंचने के बाद कई भारतीय युवकों को कथित तौर पर उनकी इच्छा के विरुद्ध बंधक बनाकर रखा जाता था। आरोप है कि उनसे ऑनलाइन साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर संचालन, डिजिटल फ्रॉड तथा अन्य साइबर अपराध कराए जाते थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना किए जाने तथा भारत लौटने की अनुमति नहीं दिए जाने की शिकायतें भी जांच के दायरे में हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान एनआईए अधिकारियों ने आरोपित से उसके संपर्कों, बैंक लेन-देन, विदेश यात्रा, मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया खातों और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुई बातचीत के संबंध में विस्तृत पूछताछ की। जांच के दौरान उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया, जिसकी फॉरेंसिक जांच कर उसमें मौजूद चैट, कॉल रिकॉर्ड, दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

एनआईए ने फिलहाल मोहम्मद कलामुद्दीन को गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि, उसे आगे की पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर 13 जुलाई को पटना स्थित एनआईए कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद कलामुद्दीन का नाम एनआईए के केस आरसी-10/2024/एनआईए/डीएलआई में शामिल है। यह मामला मानव तस्करी, विदेशी साइबर अपराध सिंडिकेट तथा भारतीय युवकों को कथित रूप से धोखे से विदेश भेजकर साइबर अपराधों में शामिल किए जाने वाले नेटवर्क की जांच से संबंधित है। एनआईए का मानना है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में सक्रिय हो सकता है और इसके तार विदेशों तक जुड़े हो सकते हैं। मामले की जांच जारी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें