पटना, 01 जुलाई (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के एनेक्सी भवन में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 10 नवनिर्वाचित नेताओं ने विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के रूप में शपथ ली। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में राज्य सरकार और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण की शुरुआत भोजपुरी अभिनेता एवं नवनिर्वाचित विधान पार्षद पवन सिंह से हुई। उन्होंने सबसे पहले एमएलसी पद की शपथ ग्रहण की। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, संजय मयूख, सुनील कुमार सिंह सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने क्रमवार शपथ ली। सरकार ने दिया, व्हाट्सएप पर “यूज़रनेम” फ़ीचर पर रोक लगाने का निर्देश शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के अनेक वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और तेजस्वी यादव मंच पर एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आए। बिहार कैबिनेट: 29 प्रस्तावों पर मुहर, वामन मंदिर विकास, पांच केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी उल्लेखनीय है कि लगभग 20 दिन पहले बिहार विधान परिषद की रिक्त सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार, जनता दल (यूनाइटेड) के चार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। राजद ने मनाया 29वां स्थापना दिवस, लालू यादव बोले- गरीब, वंचित और पिछड़ों की आवाज बनी रहेगी पार्टी वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के ललन प्रसाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा रिक्त की गई विधान परिषद सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसे चुनाव की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल सीट माना जा रहा था। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी नवनिर्वाचित सदस्य अब विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अधिकृत हो गए हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 01 जुलाई (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के एनेक्सी भवन में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 10 नवनिर्वाचित नेताओं ने विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के रूप में शपथ ली। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में राज्य सरकार और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण की शुरुआत भोजपुरी अभिनेता एवं नवनिर्वाचित विधान पार्षद पवन सिंह से हुई। उन्होंने सबसे पहले एमएलसी पद की शपथ ग्रहण की। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, संजय मयूख, सुनील कुमार सिंह सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने क्रमवार शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के अनेक वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और तेजस्वी यादव मंच पर एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आए।
उल्लेखनीय है कि लगभग 20 दिन पहले बिहार विधान परिषद की रिक्त सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार, जनता दल (यूनाइटेड) के चार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के ललन प्रसाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा रिक्त की गई विधान परिषद सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसे चुनाव की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल सीट माना जा रहा था।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के साथ ही सभी नवनिर्वाचित सदस्य अब विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अधिकृत हो गए हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।