Chhapra: सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले का उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार 19 जून 2026 की रात करीब 11 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खवासपुर कला स्थित एक प्लानी में चार व्यक्ति एकत्र होकर हथियार और गोली के साथ किसी बड़े अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर डोरीगंज थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही सभी संदिग्ध अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद प्लानी की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें तीन देशी कट्टा एवं 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी इस संबंध में डोरीगंज थाना कांड संख्या 252/26, दिनांक 20 जून 2026 के तहत धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट तथा 111/3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान एवं प्राप्त सूचना के आधार पर 23 जून 2026 को पुलिस ने छापेमारी कर मामले में संलिप्त आरोपित संतोष राय (पिता-स्वर्गीय सुखनंदन राय), निवासी बलवन्त टोला, थाना डोरीगंज, जिला सारण को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है तथा विधि-सम्मत प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। छापेमारी दल में डोरीगंज थाना के थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे। कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले का उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 19 जून 2026 की रात करीब 11 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खवासपुर कला स्थित एक प्लानी में चार व्यक्ति एकत्र होकर हथियार और गोली के साथ किसी बड़े अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर डोरीगंज थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही सभी संदिग्ध अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद प्लानी की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें तीन देशी कट्टा एवं 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
इस संबंध में डोरीगंज थाना कांड संख्या 252/26, दिनांक 20 जून 2026 के तहत धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट तथा 111/3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन
अनुसंधान एवं प्राप्त सूचना के आधार पर 23 जून 2026 को पुलिस ने छापेमारी कर मामले में संलिप्त आरोपित संतोष राय (पिता-स्वर्गीय सुखनंदन राय), निवासी बलवन्त टोला, थाना डोरीगंज, जिला सारण को गिरफ्तार कर लिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ