जबलपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में हंसी-मजाक के दौरान छींटाकशी को लेकर हुए विवाद ने शुक्रवार शाम हिंसक रूप ले लिया। कृषि उपज मंडी गेट के सामने स्थित महफिल बार में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। RDS Public School में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस पुलिस के मुताबिक मुस्कान चौधरी करीब डेढ़ माह से महफिल बार में काम कर रही थी। शुक्रवार को निर्धारित समय तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। बार के एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि मुस्कान घायल हो गई है और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुस्कान के पेट और सीने पर धारदार हथियार से किए गए वार के चार निशान पाए गए। घटना की जानकारी मिलने पर गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बार कर्मचारी से विवाद के बाद हमला छपरा में स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच के रक्तवीरों ने किया रक्तदान बार कर्मचारियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मुस्कान का वहां काम करने वाले पवन बर्मन से विवाद हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव और एफएसएल अधिकारी डॉ. नीता जैन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। भोला नगर से पकड़ा गया आरोपी बेटे ने अपनी ही मां की कर दी हत्या, आराेपित गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने भोला नगर में दबिश देकर 27 वर्षीय पवन बर्मन निवासी ग्राम खिरहनी बरगी, हाल निवासी आईटीआई माढ़ोताल को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि काम के दौरान हंसी-मजाक में छींटाकशी को लेकर मुस्कान से उसका विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने किचन में रखे चाकू से मुस्कान पर हमला कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी और घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे के नेतृत्व में उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक लवकेश, प्रमोद राय, शारदा मिश्रा, अमित पटेल तथा आरक्षक हरेन्द्र और आशीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
1 / 2
विज्ञापन
जबलपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में हंसी-मजाक के दौरान छींटाकशी को लेकर हुए विवाद ने शुक्रवार शाम हिंसक रूप ले लिया। कृषि उपज मंडी गेट के सामने स्थित महफिल बार में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।
पुलिस के मुताबिक मुस्कान चौधरी करीब डेढ़ माह से महफिल बार में काम कर रही थी। शुक्रवार को निर्धारित समय तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। बार के एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि मुस्कान घायल हो गई है और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुस्कान के पेट और सीने पर धारदार हथियार से किए गए वार के चार निशान पाए गए। घटना की जानकारी मिलने पर गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
बार कर्मचारियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मुस्कान का वहां काम करने वाले पवन बर्मन से विवाद हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव और एफएसएल अधिकारी डॉ. नीता जैन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने भोला नगर में दबिश देकर 27 वर्षीय पवन बर्मन निवासी ग्राम खिरहनी बरगी, हाल निवासी आईटीआई माढ़ोताल को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि काम के दौरान हंसी-मजाक में छींटाकशी को लेकर मुस्कान से उसका विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने किचन में रखे चाकू से मुस्कान पर हमला कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी और घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे के नेतृत्व में उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक लवकेश, प्रमोद राय, शारदा मिश्रा, अमित पटेल तथा आरक्षक हरेन्द्र और आशीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ