Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब असामाजिक तत्वों ने कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के ऊपर अचानक मोबिल फेंक दिया। इस घटना से परिसर में उपस्थित लोग स्तब्ध रह गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे थे और वहाँ स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा को नमन कर वापस प्रशासनिक भवन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अचानक उनके पास आकार उन पर मोबिल फेंक दिया। अचानक हुए इस घटना को लेकर कोई कुछ समझ पाता तब तक आरोपित मौके से फरार हो गए। आज का पंचांग | राशिफल | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष दशमी इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनाक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू किया। विश्वविद्यालय द्वारा पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई है, जिसके आधार पर मुफस्सिल थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान, 30 दिनों में उद्योग लगाने को मिलेगी स्वीकृतिः मुख्यमंत्री घटना की पुष्टि करते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो परमेन्द्र कुमार बाजपेई ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्राथमिक दर्ज कराने की प्रक्रियाएं की जा रही है। फायरिंग मामले में पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगाई रोक इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया और परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। आए दिन विश्वविद्यालय में छात्रों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा अपनी-अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय में गतिरोध उत्पन्न होती रहती हैं। इस घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना जहां हुई वहाँ से काफी दूरी पर मुख्य द्वार है जहां भी सुरक्षा कर्मी मौजूद रहते हैं, ऐसे में कुलपति पर मोबिल फेंक कर आरोपित आखिर कैसे आराम से फरार हो गए यह भी सवाल के घेरे में है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब असामाजिक तत्वों ने कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के ऊपर अचानक मोबिल फेंक दिया। इस घटना से परिसर में उपस्थित लोग स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे थे और वहाँ स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा को नमन कर वापस प्रशासनिक भवन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अचानक उनके पास आकार उन पर मोबिल फेंक दिया। अचानक हुए इस घटना को लेकर कोई कुछ समझ पाता तब तक आरोपित मौके से फरार हो गए।
इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनाक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू किया। विश्वविद्यालय द्वारा पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई है, जिसके आधार पर मुफस्सिल थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
घटना की पुष्टि करते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो परमेन्द्र कुमार बाजपेई ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्राथमिक दर्ज कराने की प्रक्रियाएं की जा रही है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया और परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। आए दिन विश्वविद्यालय में छात्रों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा अपनी-अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय में गतिरोध उत्पन्न होती रहती हैं।
इस घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना जहां हुई वहाँ से काफी दूरी पर मुख्य द्वार है जहां भी सुरक्षा कर्मी मौजूद रहते हैं, ऐसे में कुलपति पर मोबिल फेंक कर आरोपित आखिर कैसे आराम से फरार हो गए यह भी सवाल के घेरे में है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।