Breaking News

मंडल संसदीय समिति की बैठक में रेलवे से जुड़े कई नीतिगत विषयों पर विस्तार से चर्चा

3 Min Read

Chhapra/Sonpur: सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में मंगलवार को सोनपुर में पूर्व मध्य रेल की मंडल संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, सांसद वीणा देवी, सांसद तारिक अनवर एवं सांसद राजेश वर्मा सहित सोनपुर मंडल के वरीय रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक के प्रारंभ में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सांसद राजीव प्रताप रूडी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक के दौरान रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्टेशन विकास तथा जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित आरयूबी निर्माण एवं बंद किए जाने वाले रेलवे फाटकों के बदले विकसित होने वाले वैकल्पिक मार्गों और संरचनाओं की वर्तमान स्थिति पर रेलवे प्रशासन द्वारा विस्तृत स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद रुडी द्वारा सीसीटीवी द्वारा सभी स्टेशनों के केंद्रीयकृत निगरानी पर स्पष्टीकरण मांगे जाने पर यह जानकारी दी गई कि छोटे एवं बड़े सभी रेलवे स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से जोड़ा जाएगा तथा इसके लिए एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम की व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे यात्री सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।
सभी सांसदों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों से जुड़े रेल विकास, यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना के विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में रेलवे मंडल के 100 से अधिक वरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न परियोजनाओं एवं योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की।

SHARDA
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक विस्तार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई, जिसमें बछवाड़ा-कटिहार रेलखंड पर चौथी रेल लाइन निर्माण की योजना पर विशेष रूप से विचार किया गया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित स्टेशनों के साथ-साथ अन्य रेलवे स्टेशनों के नव निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव से संबंधित विषयों पर भी विमर्श किया गया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सांसद के संसदीय क्षेत्र से संबंधित रेलवे योजनाओं एवं समस्याओं के बेहतर समन्वय के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो संबंधित सांसदों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करेंगे।
सोनपुर आयोजना क्षेत्र में नई रेलवे पटरी बिछाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। साथ ही प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में प्रारंभिक स्तर पर चर्चा हुई, ताकि भविष्य में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाया जा सके।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें