Chhapra: सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत औली गाछी गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है।
गृहस्वामी अशर्फी प्रसाद यादव ने रिविलगंज थाना में आवेदन देकर बताया है कि वे रेडीमेड कपड़ों के व्यवसायी हैं। बीती रात उनके घर में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी को तोड़ उसमें रखे करीब 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, 65 हजार रुपये नगद, कुछ बर्तन तथा अन्य नए सामान की चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह जब वह अपने घर की छत पर स्थित कमरे में पहुंचे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी टूटी हुई थी। उसमें रखे कित्ती समान और नगद गायब थे। जिसके बाद उन्होंने तत्काल रिविलगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन देकर चोरों की गिरफ्तार और सामान बरामद करने की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




















