Breaking News

शॉट सर्किट से सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर में लगी आग

CT DESK
3 Min Read

सासाराम, 18 मई (हि.स.)। पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 5:30 बजेसासाराम से पटना को जाने वाली ट्रेन संख्या 53212 सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन में सुबह शॉट सर्किंट से आग लग गई।

विज्ञापन

इस घटना में ट्रेन की पांचवीं बोगी पूरी तरह से जलकर राख हो गई है, जबकि आग की लपट में चौथा बोगी का पिछला भाग भी आ गया । इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड दस्ता ने स्थानीय मजदूरों व अन्य के सहयोग से आग बूझाने का काम किया।

विज्ञापन

प्लेटफार्म संख्या छह पर सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर प्रतिदिन की भांति खुलने के लिए खड़ी थी। ट्रेन में सवारी के बैठने का सिलसिला जारी था। अचानक एक बोगी में धुंआ निकलते देख सुबह में मार्निंग वॉक कर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।

विज्ञापन
1 / 4
विज्ञापन

रैक प्वाइंट पर मौजूद मजदूरों की टोली दौड़ पहुंच आग बूझाने की दिशा में जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड दस्ता स्थल पर पहुंच आगे बूझाने में जुट गया। जबतक आग को पूरी तरह से काबू पाया जाता तबतक ट्रेन से पांचवां बोगी जलकर पूरी तरह राख हो गया।

विज्ञापन

शेष बोगी को काटकर अलग कर दिया गया है ताकि वह भी आग की चपेट में न आए। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री परेशान रहे। वे बस या दूसरी सवारी के माध्य से पटना व आरा जाने के लिए तैयारी में जुटे रहे। ट्रेन को फिलहाल सासाराम में ही रोका गया है। हालांकि यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए प्लेटफार्म सात पर खड़ी सासाराम-आरा सवारी गाड़ी को निर्धारित समय से खोला गया जिससे कि यात्री समय से गंतव्य को जा सके।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि सासाराम स्टेशन पर खड़ी खाली पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए इसपर काबू पाया गयाl आज प्रातः लगभग 05ः30 बजे सासाराम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर खड़ी गाड़ी संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त ट्रेन प्लेटफॉर्म पर स्थिर अवस्था में खड़ी थी तथा उस समय कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर उपस्थित रेलकर्मियों द्वारा धुआं निकल रहे कोच को छह बजे अलग कर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। रेलकर्मियों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप इसपर 6.45 बजे पूर्णतः काबू पा लिया गया। घटना में किसी भी यात्री अथवा रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें