Breaking News

चिरांद चेतना महोत्सव में गूंजा संस्कृति और गंगा संरक्षण का संदेश

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: पुरातात्विक स्थल चिरांद के बंगाली बाबा घाट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 19वें चिरांद चेतना महोत्सव सह गंगा गरिमा रक्षा संकल्प समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और गंगा संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।

SHARDA
विज्ञापन

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, विधायक छोटी कुमारी, आरएसएस के क्षेत्र कार्रवाह डॉ मोहन सिंह, गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष, चिराँद विकास परिषद के अध्यक्ष कृष्णकान्त ओझा, सचिव श्री राम तिवारी एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का संचार हुआ।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर 11 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं भजनों के साथ मां गंगा की महाआरती संपन्न कराई गई, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। महाआरती समारोह का मुख्य आकर्षण रही और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से कथक नृत्यांगना अनिशा कुमारी की मनमोहक प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, विरासत संरक्षण और गंगा की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर 11 बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार और भजनों के साथ मां गंगा की महाआरती की गई। जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसमें कथक नृत्यांगना अनिशा कुमारी के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें