Breaking News

छपरा के श्री मोती सिंह आयुर्वेद महाविद्यालय एवम चिकित्सालय में 21 मई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Chhapra: शहर के श्री मोती सिंह आयुर्वेद महाविद्यालय एवम चिकित्सालय में 21 मई 2026, गुरुवार को निःशुल्क कान, हड्डी एवं बच्चों के स्वास्थ्य जांच तथा दवा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

विज्ञापन

आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सम्पूर्णानन्द तिवारी ने बताया कि शिविर में बुजुर्गों के लिए हड्डी संबंधी जांच एवं इलाज की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं कान से जुड़ी समस्याओं जैसे कम सुनाई देना, कान में आवाज आना, बहरेपन, कान से पानी आने तथा बोलने में कठिनाई जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार भी किया जाएगा।

विज्ञापन

शिविर में बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित होगा। चिकित्सकों के अनुसार स्वर्णप्राशन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायता करने तथा एलर्जी एवं मौसमी बीमारियों से बचाव में लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा बच्चों में कम सुनाई देना, ऑटिज्म एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी परामर्श दिया जाएगा।

विज्ञापन
1 / 2
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा पेट रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग, पुरुषों के गुप्त रोग, नपुंसकता, गठिया सहित पुराने रोगों का उपचार किया जाएगा। साथ ही पंचकर्म चिकित्सा के माध्यम से गठिया, कमर दर्द, अनिद्रा, मानसिक रोग, सिरदर्द, चक्कर आना एवं याददाश्त की कमी जैसी समस्याओं का इलाज भी उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन

यह शिविर श्री मोती सिंह आयुर्वेद महाविद्यालय एवम चिकित्सालय परिसर, मोती नगर, बड़ा तेलपा, भिखारी चौक, छपरा सदर ब्लॉक के पास आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें