सारण, 08 मई (हि.स.)। छपरा-सीवान एनएच पर शुक्रवार की सुबह दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार फ्लाईओवर के समीप एक अनियंत्रित ट्रक और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार सवार थे जो रसूलपुर से खैरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बनवार फ्लाईओवर के पास सामने से ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि पिकअप पर दो बाराती भी सवार थे जो इस हादसे का शिकार हुए हैं। सारण खेल महोत्सव के फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, छपरा ने गोरखपुर को हराया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किए जाने की खबर है। डोरीगंज थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट कांड का किया उद्भेदन, एक अभियुक्त गिरफ्तार दुर्घटना में घायल होने वालों में आर्केस्ट्रा पार्टी की महिला और पुरुष कलाकार शामिल हैं। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 08 मई (हि.स.)। छपरा-सीवान एनएच पर शुक्रवार की सुबह दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार फ्लाईओवर के समीप एक अनियंत्रित ट्रक और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार सवार थे जो रसूलपुर से खैरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बनवार फ्लाईओवर के पास सामने से ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि पिकअप पर दो बाराती भी सवार थे जो इस हादसे का शिकार हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किए जाने की खबर है।
दुर्घटना में घायल होने वालों में आर्केस्ट्रा पार्टी की महिला और पुरुष कलाकार शामिल हैं। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।