Breaking News

JPU के कर्मचारियों ने 15 सूत्री मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए दिया धरना

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र अंतर्गत महाविद्यालयों के कर्मचारियों द्वारा महासंघ के आह्वान पर प्रस्तावित राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज (दिनांक 06 मई 2026) को धरना-प्रदर्शन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी एवं वृहद परिषद की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगों एवं समस्याओं के समाधान हेतु यह आंदोलन किया गया।

SHARDA
विज्ञापन

प्रक्षेत्रीय सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि आज सभी महाविद्यालयों में कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से कलमबंद हड़ताल करते हुए धरना दिया। कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

ये है 15 सूत्री मांग

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व में ही इस आंदोलन की सूचना विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव को दे दी गई थी। वहीं प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिहर मोहन ने सभी महाविद्यालयों के सचिव एवं अध्यक्ष से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की थी, जिसका व्यापक असर देखने को मिला।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

आंदोलन के अगले चरण के तहत दिनांक 07 मई 2026 को पुनः धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा दिनांक 20 मई 2026 को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर कुलपति के समक्ष व्यापक एवं प्रभावी प्रदर्शन किया जाएगा।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें