वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी एस. रामाकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा, अवैध वस्तुओं की धर-पकड़, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा “बचपन बचाओ अभियान” के अंतर्गत मानव तस्करी की रोकथाम हेतु निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 30 जून 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट आजमगढ़ के प्रधान आरक्षी संजय कुमार एवं आरक्षी विश्वंभर सिंह द्वारा गाड़ी संख्या 14649 अप सरयू-यमुना एक्सप्रेस के छपरा से आजमगढ़ तक एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर जनरल कोच में तीन लावारिस बैग पड़े मिले। सरकार ने दिया, व्हाट्सएप पर “यूज़रनेम” फ़ीचर पर रोक लगाने का निर्देश बैगों के संबंध में कोच में उपस्थित यात्रियों से पूछताछ की गई, किन्तु किसी ने भी उन पर अपना दावा नहीं किया। बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ बैग संदिग्ध प्रतीत होने पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने नियमानुसार उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीनों बैगों में गांजा जैसी संदिग्ध सामग्री बरामद हुई, जिससे गांजे की तीव्र गंध आ रही थी। तत्पश्चात तीनों बैगों को विधिवत जब्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी), आजमगढ़ को सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी द्वारा बरामद सामग्री का वजन कराने पर कुल 20 किलोग्राम 500 ग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹2,46,000 आंकी गई है। बिहार कैबिनेट: 29 प्रस्तावों पर मुहर, वामन मंदिर विकास, पांच केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी बरामद गांजे को जीआरपी द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मालखाने में जमा करा दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष निगरानी एवं अभियान निरंतर जारी हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी एस. रामाकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा, अवैध वस्तुओं की धर-पकड़, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा “बचपन बचाओ अभियान” के अंतर्गत मानव तस्करी की रोकथाम हेतु निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
1 / 2
विज्ञापन
इसी क्रम में दिनांक 30 जून 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट आजमगढ़ के प्रधान आरक्षी संजय कुमार एवं आरक्षी विश्वंभर सिंह द्वारा गाड़ी संख्या 14649 अप सरयू-यमुना एक्सप्रेस के छपरा से आजमगढ़ तक एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर जनरल कोच में तीन लावारिस बैग पड़े मिले।
बैग संदिग्ध प्रतीत होने पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने नियमानुसार उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीनों बैगों में गांजा जैसी संदिग्ध सामग्री बरामद हुई, जिससे गांजे की तीव्र गंध आ रही थी। तत्पश्चात तीनों बैगों को विधिवत जब्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी), आजमगढ़ को सुपुर्द कर दिया गया।
जीआरपी द्वारा बरामद सामग्री का वजन कराने पर कुल 20 किलोग्राम 500 ग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹2,46,000 आंकी गई है।
बरामद गांजे को जीआरपी द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मालखाने में जमा करा दिया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष निगरानी एवं अभियान निरंतर जारी हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ