Breaking News

जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, यात्रियों ने बताया ऐतिहासिक क्षण

खबर सुनें
▶ Press play to listen

जम्मू, 02 मई (हि.स.)। जम्मू से श्रीनगर तक विस्तारित वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शनिवार से शुरू हो गया है। यात्रियों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को आर्थिक रूप से भी लाभ होगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल में जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया था, जिसका आज विधिवत संचालन शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह संचालन शुरू हुआ है।

SHARDA
विज्ञापन

यात्रियों ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे बेहतर कनेक्टिविटी, यात्रा के समय में कमी और क्षेत्र के आर्थिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

यात्रियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के उद्घाटन के बाद यह ट्रेन आज से नियमित रूप से चलने लगी है और हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस ट्रेन से कई चीजें बदलेंगी और जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी इससे आर्थिक रूप से लाभ होगा।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस न केवल यात्रियों का समय बचा रही है, बल्कि पहाड़ों के बीच एक प्रीमियम और आरामदायक अनुभव दे रही है। जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ने लगभग 270 किलोमीटर की दूरी तय की। जम्मू तवी से श्रीनगर पहुंचने में वंदे भारत एक्सप्रेस को 04 घंटे 50 मिनट का समय लगा। पहले इस सफर में सड़क मार्ग से 7 से 8 घंटे लग जाते थे लेकिन अब वंदे भारत के जरिए यह दूरी काफी कम समय में और बिना किसी थकान के पूरी की जा सकेगी।

इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर भी रुकेगी। इससे उन श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत मिलेगी जो माता के दर्शन के बाद कश्मीर की सैर पर जाना चाहते हैं। अब कटरा और श्रीनगर के बीच कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो गई है। जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच दिन में 2 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी। ट्रेन नंबर 26401/26402 मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 26404/26403 बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन चलेगी। पहली ट्रेन जम्मू तवी से सुबह 6.20 बजे चलकर 11.10 बजे श्रीनगर पहुंची और वापसी में श्रीनगर से दोपहर 2.00 बजे चलकर शाम 6.50 बजे जम्मू पहुंची। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस श्रीनगर से सुबह 8.00 बजे चलकर 12.40 बजे जम्मू पहुंचीं और वापसी में जम्मू से दोपहर 1.20 बजे चलकर शाम 6.00 बजे श्रीनगर पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 20 कोच हैं। इन कोच में दो टाइप, एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल है। एसी चेयर कार का किराया 855 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1585 रुपये है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें