Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 178 जोड़ों ने लिए सात फेरे, सरकारी योजनाओं से मिला संबल

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

मीरजापुर: हलिया विकासखंड के मवई कलां स्थित पंचशील डिग्री कॉलेज में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में जिलेभर से आए 178 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे। कुल 194 चयनित जोड़ों में से 178 ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि छानवे विधायक रिंकी कोल ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

हलिया ब्लॉक से 65 में 61, लालगंज से 82 में 76 तथा छानबे ब्लॉक से 47 में से 41 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। अल्पसंख्यक वर्ग के तीन जोड़ों का विवाह काजी गुलाम सरवर द्वारा संपन्न कराया गया, जबकि हिंदू जोड़ों का विवाह पंडित बब्लू तिवारी, दिनेश मिश्र, सर्वेश रोहित, संतोष कुमार आदि द्वारा वैदिक रीति से कराया गया।

SHARDA
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक रिंकी कोल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं असहाय परिवारों की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास, पीडी धर्मजीत सिंह पटेल, डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सहित अन्य अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी और उपहार स्वरूप चांदी के पायल एवं बिछिया प्रदान की।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी हलिया विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़े पर कुल 1 लाख रुपये व्यय किए जाते हैं। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में, 25 हजार रुपये गृह उपयोगी सामग्री के लिए तथा 15 हजार रुपये कार्यक्रम आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन लालजी मौर्य ने किया। मौके पर सचिव कौशलेन्द्र राय, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, विनय यादव, बाल कृष्ण, संदीप कुमार, प्रधान राजेश मौर्य, तारा चंद पाल, एडीओ समाज कल्याण राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें