Breaking News

युवा क्रांति रोटी बैंक की ‘सुकून भरी सर्दी’ पहल, जरूरतमंदों को बांटे जा रहे गर्म कपड़े

1 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: युवा क्रांति रोटी बैंक की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ‘सुकून भरी सर्दी’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े, स्वेटर एवं कंबल पहुंचाना है।

विज्ञापन

संस्था के संस्थापक ई. विजय राज ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था छपरा के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए निरंतर तत्पर रही है और आगे भी यह सेवा कार्य जारी रहेगा।

विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के सदस्य कृष्णा श्रीवास्तव, अभिषेक अग्रहरि, आकाश, निशांत, सुमित, मोनल, सौरभ, रेहान, रिज़वी, अर्जुन सिंह, रामबाबू और अमरेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें