⚡
Breaking News

विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज में आयोजित हुआ विश्व फार्मासिस्ट दिवस कार्यक्रम

3 Min Read

Chhapra: सारण जिले का एकमात्र सुप्रसिद्ध फार्मेसी संस्थान विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में उत्सव कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ पूरे धूम-धाम से मनाया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन तथा इस क्षेत्र में संलग्न अभ्यर्थियों को अपना स्नेहाशीष प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वीआईपी ग्रुप के निदेशक सह रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज द्वारा दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया तथा तदोपरांत विभिन्न प्रकार के रोचक और ज्ञानप्रद कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।

इस समारोह के साथ पौधारोपण भी किया गया। विश्व फार्मेसी दिवस के विशेष अवसर पर आज की थीम है स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना। डॉ राहुल राज ने अपने संबोधन में कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा देने वाले नहीं, बल्कि मरीज की देखभाल और समाज के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर से 23 सितंबर तक मनाया जाने वाला फार्मा कोविजिलेंस वीक भी मनाया जिसके अंतर्गत फार्मासिस्ट संस्थान द्वारा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए मरीजों को जागरूक करने के उद्वेश्य से उन्हें जानकारियां प्रदान की गई, जिसमें दवा की सही पहचान, उसकी रीस्टॉकिंग, दवाओं की समाप्ति तिथि और उनकी उपलब्धता आदि शामिल रहें, ताकि किसी भी प्रकार से किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर उसका कोई गलत प्रभाव न पड़े।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रों ने स्लोगन और भाषण के माध्यम से समाज में फार्मासिस्ट की महत्ता को उजागर किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” विषय पर आयोजित संगोष्ठी, जिसमें विशेषज्ञों ने अपने एक से बढ़ कर एक विचार साझा किए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यार्थियों ने फार्मेसी से जुड़ी जागरूकता रैली निकाली, पोस्टर प्रेजेंटेशन आयोजित किया और क्विज़ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसके माध्यम से लोगो को जागरूकता करने का प्रयास किया गया।

अंत में आप धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी ने यह संकल्प लिया कि वे फार्मेसी के क्षेत्र में ईमानदारी और सेवा भाव से योगदान देंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕