Breaking News

हर-हर गंगे के जयकारे के साथ संगम पर शुरू हुआ पौष पूर्णिमा का स्नान, एक माह के कल्पवास का शुभारंभ

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पौष पूर्णिमा स्नानकर कल्पवासी साधना शुरू करेंगे

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रयागराज, 03 जनवरी (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला का पौष पूर्णिमा स्नान शुभ मुहूर्त में शनिवार भोर से हर-हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालु पतित पावनी मां गंगा एवं यमुना और अन्त: सलीला के पावन संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। इस शुभ स्नान के साथ ही एक माह तक चलने वाले कल्पवास का शुभारंभ भी हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

SHARDA
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा के स्नान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। भोर होते ही संगम तट पर जयकारों का शोर गूंजने लगा था। कड़ाके की सर्दी मेंं भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल दिया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

माघ मेला प्रभारी ऋषिराज और पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज पांडेय ने बताया कि पतित पावनी मां गंगा, यमुना और अन्त सलीला सरस्वती के पावन तट पर श्रद्धालु शुभमुहूर्त में हर-हर गंगे के साथ आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

श्रद्धालु सभी घाटों पर स्नान कर रहे हैं। स्नानार्थियों की बड़ी संख्या देखी जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में पुलिस, केंद्रीय बल, जल सुरक्षा, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं तकनीकी इकाइयों की व्यापक एवं बहु-स्तरीय संख्यात्मक तैनाती की गई है। यहां 7 अपर पुलिस अधीक्षक एवं 14 पुलिस उपाधीक्षक पुलिस अधीक्षक, माघ मेला के अधीन कार्यरत हैं। सिविल पुलिस के अंतर्गत 29 निरीक्षक, 221 पुरुष उपनिरीक्षक, 15 महिला उपनिरीक्षक, 1593 पुरुष मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी तथा 136 महिला मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी की तैनाती की गई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें