Breaking News

विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनी भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक की जयंती

CT DESK
विज्ञापन

Chhapra: विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, मुकरेड़ा में शुक्रवार को भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक महादेव लाल श्रॉफ की जयंती, राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस के रूप में संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों तथा प्रोफेसरों के द्वारा मनाई गई।

विज्ञापन

राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस का इस वर्ष का थीम फ्यूचर फार्मा इकोसिस्टम: एकेडेमिया, इंडस्ट्री, रिसर्च, रेगुलेटरी और प्रैक्टिस के बीच तालमेल को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर महादेव लाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सर्वप्रथम कॉलेज के वरीय लोगों ने चरण वंदन किया तथा इसके पश्चात अन्य सभी लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा भाव प्रकट की।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस कार्यक्रम के कॉलेज के बी फार्मा एवं डी फार्मा के अध्ययनरत विद्यार्थियों ने हस्तकला के माध्यम से एक से बढ़कर एक रंगोली व पोस्टर बनाकर लोगो तक विशेष संदेश पहुँचाने का कार्य किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रोफेसरों ने बताया कि महादेव लाल फार्मेसी काउन्सिल ऑफ इंडिया के प्रथम प्रेसिडेंट रह चुके हैं तथा इंडिया जनरल ऑफ फार्मेसी के पहले एडिटर भी रहे है। भारत में फार्मेसी शिक्षा के लंबे समय से गुमनाम हीरो रहे डॉ. (प्रो. एम.एल. श्रॉफ) की जयंती के उपलक्ष्य में नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे (NPED) मनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त भी कई उपलब्धियां उन्होंने हासिल की है जिसके लिए शब्द भी कम पड़ जाए। अतः हम सभी के लिए वे प्रेरणा के स्रोत एवं मार्गदर्शक भी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस अतुलनीय पराक्रम से उत्प्रेरित हो कर ही सारण जिले के मुकरेड़ा में इस फार्मेसी इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई है। इसमें अध्ययन स्वरूप बीफार्मा एवं डीफार्मा दोनों कोर्स विधिवत तरीके से पूर्ण कराये जाते हैं। बीफार्मा (बैचलर) के लिए चार वर्ष तथा डीफार्मा (डिग्री) के लिए दो वर्ष की अवधि निर्धारित है। यह शैक्षिक संस्थान सभी प्रयोगशालाओं से परिपूर्ण है। पूर्व सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए नियमित रूप से प्रतिदिन कक्षाएं संचालित होती है। पूरे परिसर कार्यक्रम को लेकर हर्षोल्लास का माहौल छाया रहा।।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें