Chhapra: श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति की बैठक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा संपन्न हुई। रामनवमी के दिन शहर में निकलने वाले भव्य शोभायात्रा को लेकर इस आम सभा में सभी सदस्यों के विचार दिए। आम सभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान श्री राम और बजरंगबली की तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
आगामी 27 मार्च को श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। प्रत्येक वर्ष की तरह राम भक्तों के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें आकर्षक झांकियां मौजूद रहेगी। सैकड़ो की संख्या में इस आम सभा में राम भक्त उपस्थित हुए।










