Breaking News

अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने किया वट सावित्री व्रत

2 Min Read

Chhapra: सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह व्रत पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। इस अवसर पर महिलाएं विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा कर सावित्री और सत्यवान की कथा का श्रवण करती हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता सावित्री ने अपने पतिव्रत धर्म और दृढ़ संकल्प के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से वट सावित्री व्रत को अटल प्रेम, समर्पण और नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

वट सावित्री व्रत के अवसर पर आज सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना कर कच्चे सूत को वृक्ष के चारों ओर लपेटते हुए परिक्रमा किया। साथ ही पूजा के दौरान फल, फूल, अक्षत, सिंदूर और मिठाई अर्पित किया। कई स्थानों पर महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से व्रत कथा का आयोजन भी किया गया।

DOON
विज्ञापन

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास सुबह से ही श्रद्धालु महिलाओं की आवाजाही बनी रही।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, वट वृक्ष को त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है। इस वृक्ष की पूजा से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

वट सावित्री व्रत केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में दांपत्य जीवन के विश्वास, प्रेम और समर्पण का भी प्रतीक माना जाता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें