Breaking News

महिला ने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

2 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

महोबा, 1 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में करबई थाना क्षेत्र में

DOON
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मामी ने भांजे के प्यार में पागल हो प्रेमी के साथ मिल अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित पत्नी और भांजा को हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

करबई थाना प्रभारी सत्वेंद्र सिंह भदौरिया ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र में 11 दिसंबर को गंगामाई पहाड़ पर माली श्याम सुंदर (45) का शव मिला था। इस हत्याकांड की जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी अपने भांजे के साथ विवाह करना चाहती थी। जहां पति प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहा था। आखिरकार 10 दिसंबर को उसकी हत्या कर दी गई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

घटना के बाद से मृतक श्याम सुंदर का बेटा कृष्ण कुमार काफी परेशान था। वह पिता की हत्या की सच्चाई सामने लाना चाहता था। उसने पहले मां को विश्वास में लिया और फिर पिता के बारे में सच्चाई जानने की कोशिश की। मां ने बेटे के विश्वास में आकर पति की हत्या का सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी गोमती और बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र निवासी आरोपित भांजे सुजीत कुमार उर्फ लालू सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं ईंट बरामद करते हुए दोनों आरोपितों को जेल भेजनी की कार्रवाई की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें