Breaking News

पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध,रचाई शादी,पहली पत्नी का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

अररिया, 01 फरवरी(हि.स.)।

जिला के फुलकाहा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में शव मिला।परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।परिजनों का आरोप है कि उनके दमाद का गांव की एक महिला से एक वर्षों से अवैध संबंध था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

अवैध संबंध के बाद चोरी चुपके शादी कर लिया।जिसके बाद पहली पत्नी को प्रताड़ित करता था।मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई,लेकिन उसमें सुलह हो नहीं पाई। इसी बीच रविवार को विवाहिता की संदिग्ध हालत में शव मिला।विवाहिता तीन बच्चे की मां है और जानकारी जब पड़ोसी को हुई तो विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी।मौके पर मायके वालों ने पहुंचकर फुलकाहा थाना को सूचना दी।जिसके बाद फुलकाहा थाना मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई।वैज्ञानिक अनुसंधान को लेकर एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। जो घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट करने में जुटा है।वहीं फुलकाहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है।मामले में आरोपी पति और उनके पिता को हिरासत में लिया गया है।जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरपतगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या एक में विवाहित तीन बच्चे की मां 30 वर्षीय प्रियंका कुमारी पति अजय कुमार दास की संदेहास्पद स्थिति में ससुराल में शव मिला।मामले की जानकारी रविवार की सुबह मृतका के सास के द्वारा सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के चुन्नी गांव स्थित मायके वाले को दी गई और अड़ोस पड़ोस को जानकारी दी गई। मौत की जानकारी मिलते ही मायके वाले गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मायके वालों ने फुलकाहा थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। सर्वप्रथम पुलिस ने जिस रूम में मृतका का शव पड़ा हुआ है,उसको घेरे में लेकर जांच कर रही है। वहीं मृतका के पति अजय कुमार दास एवं ससुर नेबू दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।मौके पर फारेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मृतका की मां रेणु देवी ने बताया कि मेरे दमाद का गांव के ही चुन्नी नामक महिला से अवैध संबंध है।पिछले वर्ष दमाद ने उस महिला से चोरी चुपके शादी कर लिया।इसके बाद मेरी पुत्री और दमाद में विवाद होने लगा और उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दिया जाने लगा।पति पत्नी के बीच विवाद एक वर्ष से चल रहा है। कुछ दिन पूर्व इसको लेकर पंचायती भी हुई थी,लेकिन पंचायती में सुलह नहीं हुआ और मेरी पुत्री की हत्या अन्य लोगों के साथ मिलकर कर दी गई। इधर घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं गांव के लोग भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें