Breaking News

बिहार के 15 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी

2 Min Read

पटना, 28 जनवरी (हि.स.)। बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान 15 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के 15 जिलों, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, समस्तीآपुर एवं बक्सर जिले के कुछ स्थानों पर आंधी-पानी की चेतावनी है।

इन स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

पटना सहित शेष भागों का मौसम शुष्क बने होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। पछुआ के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव रहेगा।

आगामी 30 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। मंगलवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर सबसे ठंडा स्थान रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन सौ मीटर गयाजी में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस से 17.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस एवं किशनगंज जिले का 27.6 डिग्री सेल्सियस राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)

पटना 23.9 13.7

गया जी 24.6 10.6

भागलपुर 25.0 10.7

मुजफ्फरपुर 23.4 12.2

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article