Breaking News

विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिये किये जा रहे भू-अर्जन की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिये किये जा रहे भू-अर्जन की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

SHAILFORD
विज्ञापन

मुआवजा भुगतान में तेजी लाकर भू-अर्जन की प्रक्रिया को समयबद्ध ढ़ंग से पूरा करने का स्पष्ट निदेश

SHARDA
विज्ञापन

छपरा: सारण जिलान्तर्गत विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिये भू-अर्जन किया जा रहा है। विभिन्न परियाजना एवं मौजों में भू-अर्जन की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में है।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज विभिन्न परियोजनाओं को लेकर किये जा रहे भू-अर्जन की गहन समीक्षा की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

एनएच 139W भारतमाला प्रोजेक्ट (बाकरपुर-मानिकपुर) में मुख्य रूप से 4 मौजे में कुछ रैयतों का भू-अर्जन से संबंधित भुगतान शेष है। सभी संबंधित रैयतों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर तेजी से भुगतान सुनिश्चित करने स्पष्ट निदेश दिया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

रामजानकी पथ परियोजना में सभी शेष पंचाटियों से अभिश्रव प्राप्त कर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। परियोजना निदेशक एनएचएआई को कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया।

गड़खा बाईपास परियोजना के तहत 168 पंचाटियों का अभिश्रव प्राप्त हुआ है। जाँच के लिए लंबित सभी मामलों की कार्रवाई पूरा करके अन्य पंचाटियों से अभिश्रव प्राप्त करके मुआवजा भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

परसा बाईपास परियोजना में भी वंशावली / एलपीसी आदि जैसी समस्या का त्वरित समाधान सीओ सुनिश्चित करें तथा उनसे भुगतान के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें। अंचलों में भी भुगतान से संबंधित दस्तावेज प्राप्त करने के लिये स्थाई व्यवस्था सभी अंचलाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

अमनौर बाईपास परियोजना में भी प्राप्त दस्तावेज की कमियों को दूर कर आवश्यक भुगतान में तेजी लाने का निदेश दिया गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

गोल्डेनगंज आरओबी में लंबित भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

सभी परियोजनाओं में मुआवजा भुगतान में तेजी लाते हुये भू-अर्जन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निदेश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया गया।

रिविलगंज-विसुनपुरा बाइपास परियोजना में अद्यतन खेसरा पंजी अविलंब जमा करने का निदेश अंचलाधिकारी सदर छपरा एवं रिविलगंज को दिया गया।

मांझी-गुठनी-दरौली पथ के लिये भी अद्यतन खेसरा पंजी जमा करने का निदेश अंचलाधिकारी को दिया गया।

भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये जिला भू-अर्जन कार्यालय में 10 लिपिकों को परियोजनावार जिम्मेदारी दी गई है।

सभी अंचलाधिकारी जाँच के लिये लंबित सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित कर रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करेंगे।

सड़क निर्माण करने वाली सभी कार्यकारी विभागों को भू-अर्जन की प्रक्रिया के साथ साथ निर्माण कार्य को भी तेजी से आगे बढ़ाते हुए कार्य करने का स्पष्ट निदेश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक एनएचएआई, कार्यपालक अभियंता एन एच डिवीज़न, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल छपरा/सोनपुर , सभी एडीएलओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता एवं संबंधित अंचलाधिकारी जुड़े थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें