Breaking News

जनगणना है राष्ट्रीय महापर्व, स्वगणना कर निभाएं नागरिक कर्तव्य: विधान पार्षद

CT Bihar Desk
खबर सुनें
▶ Press play to listen

जनगणना है राष्ट्रीय महापर्व, स्वगणना कर निभाएं नागरिक कर्तव्य: विधान पार्षद

SHAILFORD
विज्ञापन

Chhapra: भारत की जनगणना एक राष्ट्रीय महापर्व है. इसमें सहयोग हर नागरिक का दायित्व और राष्ट्रधर्म है. इसमें पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लें. उक्त बातें बिहार विधान परिषद के सदस्य डाॅ वीरेंद्र नारायण यादव ने रविवार को अपना सेल्फ एनुमरेशन पूरा करते हुए कहीं.

SHARDA
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र के लोक कल्याणकारी स्वरुप का आधार है. इसपर ही देश की योजनाएं और विकासात्मक परियोजनाएं आधारित होती हैं. जितनी सटीक जानकारी और डेटा संग्रहित होंगीं उतना ही प्रभावकारी और उपयोगी कार्यक्रम निर्धारित किए जा सकेंगे.उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि भारत के 8वीं जनगणना हाईटेक मोड में किया जा रहा है. इसे पूर्णतः पेपरलेस बनाने का प्रयास करते हुए डिजिटल बनाया गया है. यह प्रयास ग्लोबल वार्मिंग की समस्या और तकनीक के ईस्तेमाल में सराहनीय पहल के रूप में देखा जाना चाहिए. डाॅ यादव ने कहा कि इस बार के जनगणना की खासियत है कि लोगों की सहभागिता बढ़ाने का अभिनव प्रयोग किया गया है. स्वगणना का अवसर प्रदान करना जानता को सीधे अभियान से जोड़ता है. इससे जनगणना को लेकर जनता का विश्वास बढ़ेगा. साथ ही डेटा की शुद्धता में पारदर्शिता और त्वरित संधारण में सहायता मिलेगी. मैनुअल ढ़ंग से जनगणना के डेटा को संकलित करने में वर्षों का समय लगता था. मगर डिजिटल जनगणना से यह अधिक सरलता और कम समय में हो सकेगा. जनगणना के बाद निर्मित किए जाने वाले जनगणना रजिस्टर को सरलता से संधारित किया जा सकेगा. उन्होंने जिला जनगणना कोषांग के कर्मियों की सहायता से अपना स्वगणना पूर्ण किया. यूआरएल पर अपना मोबाइल नंबर डाल कर लॉगिन किया. प्राप्त ओटीपी डाल कर सत्यापित किया.

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने प्रदर्शित गुगल मैप पर अपना आवास चिन्हित कर पुष्टि की. इसके पश्चात उन्होंने कुल 33 प्रश्नों का जवाब चिन्हित करते हुए सबमिट किया. तत्काल लैपटॉप पर एसइ आईडी प्रदर्शित हुआ और उनके मोबाइल पर भी मेसेज द्वारा प्राप्त हुआ. एमएलसी श्री यादव ने कहा कि स्वगणना एक जनअभियान का रूप लेता जा रहा है. गांव गांव में लोग अपनी गणना स्वयं कर रहे हैं. सेल्फ एनुमरेशन एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है. आम आदमी अपने मोबाइल के माध्यम से भी इसकी इंट्री कर सकता है.

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में स्वगणना करें. एक आदमी कम से कम दस लोगों को इसकी जानकारी दे, इसके लिए प्रेरित करे और उनका स्वगणना कराए. जनगणना में लगे अधिकारी और कर्मियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें. उन्होंने कहा कि सारण आंदोलन की धरती है. हमारी परंपरा रही है कि हर अभियान में अग्रणी रहे हैं. जिले की जनता से अपील है कि स्वगणना में सारण को अग्रणी जिलों में शामिल कराने में सहयोग करें.

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें