(प्रशांत सिन्हा)

संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किया गया हर साल 22 मई को जैव विविधता दिवस मनाने का उद्देश्य पृथ्वी पर मौजूद जंतुओं और पौधों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों में जागरूक और समझ को बढ़ाना है। विश्व वन्यजीव दिवस 2023 की थीम है ” वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी है “। जैव विविधता शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अमेरिकी कीट विज्ञानी इ.ओ विल्सन द्वारा 1986 में ‘अमेरिकन फोरम ऑन बायोलोजिकल डाइवर्सिटी’ में प्रस्तुत रिपोर्ट में किया गया । यह शब्द दो शब्दों अर्थात् ‘और का समूह है जो हिन्दी में भी’ ‘जैव’ तथा ‘विविधता’ द्वारा व्यक्त किया जाता है, जिसका साधारण अर्थ जैव जगत में व्याप्ति विविधता से है ।

जैव विविधता से आशय जीवधारियों ( पादप जीवों ) की विविधिता से है जो दुनिया भर में हर क्षेत्र, देश और महाद्वीप पर होती है। भारत में कुछ जीव जंतुओं की बात करें तो जैव विविधता पर दिसम्बर 2018 में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ( सीबीडी ) में पेश की गई। छठी राष्ट्रीय रिर्पोट से पता चला था कि ” अंतराष्ट्रीय रेड लिस्ट ” की गंभीर रुप से लुप्तप्रायः और संकटग्रस्त श्रेणियों में भारतीय जीव प्रजातियों की सूची वर्षो से बढ़ रही है।

विश्व वन्यजीव कोष की लीविंग प्लेनेट रिर्पोट 2022 में खुलासा हुआ है कि दुनिया भर में पिछले 50 वषों में वन्य जीवों की आबादी 69 फीसदी कम हुई है। इनमे स्तनधारी, पक्षी, उभयचर, सरीसृप, मछलियां आदि शामिल हैं। हर दो साल में प्रकाशित होने वाली इस रिर्पोट के मुताबिक वैसे तो पुरी दुनिया में वन्य जीवों की आबादी तेजी से घट रही है लेकिन 1970 के बाद से लैटिन अमेरिका तथा करेबियाई क्षेत्रों में वन्य जीव आबादी में करीब 49 फीसदी तक की गिरावट आई है जबकि अफ्रीका में 66 फीसदी और एशिया में 55 फीसदी गिरावट हुई है। मछली पकड़ने में 18 गुणा वृद्धि के कारण मछलियों की संख्या में कमी हुई है जबकि ताजा पानी में रहने वाले प्रजातियों में सर्वाधिक 83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है जो किसी भी प्रजाति की समूह की तुलना में सबसे बड़ी गिरावट है। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ( डबल्यू डबल्यू एफ एन ) की रिर्पोट से साफ है कि धरती पर मौजूद प्रजातियों की तादाद में दस में से सात का आस्तित्व समाप्त हो चूका है।

भारत की हालत वैश्विक स्थिति से भिन्न नहीं है। यहां भी 12 फीसदी से अधिक जंगली स्तनधारियों, 3 फीसदी पक्षी प्रजातियों और 19 उभयचरों की प्रजातियों पर गंभीर खतरा है। एक अनुमान के अनुसार करीब तीस करोड़ प्रजातियां हो सकती है जिसमे 14 लाख 35 हजार 662 प्रजातियों की पहचान हुईं है। उनमें 7 लाख 51 हजार कीट, 2 लाख 81 हजार जंतु, 68 हजार कवक, 26 हजार शैवाल, 4 हजार 800 जीवाणु तथा एक हजार विषाणु शमिल है। इसके अलावा 343 मछलियां 50 जलथलचारी,170 सरीसृप , 1355 अकशेरू , 1037 पक्षियों और 497 स्तनपायी की प्रजातियां भी हैं। हर साल परितंत्रों के क्षण के कारण 27 हजार प्रजातियां लुप्त हो रही है। इस लुप्त होती प्रजातियों को रोकने के लिए गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है। अन्यथा परिणाम भयंकर होंगे। एक रिर्पोट में बताया गया है कि वनों की कटाई, सभी प्रकार के प्रदूषण, औद्धोगीकरण, शहरीकरण जलवायु संकट तथा विभिन्न बिमारियां इनका प्रमुख कारण हैं। डबल्यू डबल्यू एफ के महानिदेशक मार्को लैवर्टनी के अनुसार हम मानव प्रेरित जलवायु संकट व जैव विविधता के नुकसान की दोहरी आपात स्थिति की सामना कर रहे है जो वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए खतरा साबित हो सकती है।

जैव विविधता प्रत्येक राष्ट्र की विरासत के स्वाभाविक रुप से महत्तवपूर्ण रुप से महत्तवपूर्ण पहलू के रुप में और एक उत्पादक, स्थायी संसाधन के रुप मे देखी जानी चाहिए, जिस पर हम सभी अपने वर्तमान और भविष्य के कल्याण के लिए निर्भर है। विकासशील और विकसित दोनों देशों में जैव विविधता की रक्षा के लिए तत्काल कारवाई करने की आवश्यकता है। जैव विविधता पर अनुसंधान की निरंतर आवश्यकता है जो हमारे ज्ञान को बढ़ाती है, हमारी प्रबन्धन क्षमताओं में सुधार करती है और लोगों के साथ रहने के नए तरीकों के विकास की ओर ले जाती है।

कुल मिलाकर, मानव कल्याण के लिए जैव विविधता के कई योगदान अधिक स्पष्ट होते जा रहे हैं। हम अपने द्वारा खाए जाने वाले भोजन, अपने कपड़े और निर्माण सामग्री को ‘जैव विविधता’ से जोड़ते हैं। यह एक महत्वपूर्ण संसाधन है जिसे निरंतर प्रबंधित करने और सुरक्षा प्रदान करने की आवश्यकता है, ताकि बदले में यह हमारी और ग्रह की रक्षा करे।

Chhapra: आचार्य नरेंद्र देव पब्लिक स्कूल के द्वारा आयोजित न्यू ए० एन० डी० हाई स्कूल, (भिखारी चौक, छपरा) के प्रांगण में ‘फिजिक्स वाला’ (PW) का भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमें उद्घटानकर्ता इरफ़ान राशिद क्षेत्रीय प्रबंधक (PW), मुख्य अतिथि रामदयाल शर्मा ने फीता काट कर शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर श्री शर्मा ने सभी बच्चों को उनके भविष्य निर्माण की शुभकामना दी और कहा कि जो छात्र मेहनत और लगन से आगे बढ़ते हैं उन्हें एक दिन सफलता जरूर प्राप्त होती है। प्रो० डॉ० दिवांशु कुमार के द्वारा बच्चों को यह बताया गया की सारण जिला में जो छात्र जेईई और नीट की तैयारी नहीं कर पाते थे, वो छात्र भी अब सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मेयर राखी गुप्ता के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को शुभकामना दी गयी। उन्होंने छात्र एवं छात्राओं के मनोबल और हौंसला को यूँ ही बनाये रखने की सीख दी।

एसओएफ साइंस ओलंपियाड 2022-23 में संतोष कुमार, नंदिनी कुमारी और अंजलि कुमारी ने बिहार राज्य स्तर पर शीर्ष 10 रैंक हासिल करके मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन हासिल किया था। SOF गणित ओलंपियाड 2022-23 में, विशिष्ट पदक कृष कुमार सिंह और लक्ष्मी कुमारी ने अर्जित किए। पुरस्कार समारोह के दौरान, विशिष्ट अतिथियों, एवं सत्यनाराण शर्मा, चंद्रभूषण सिंह ने बिहार राज्य स्तर के आचार्य नरेंद्र देव पब्लिक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

पुरस्कार समारोह में दसवीं कक्षा (2023) के छात्रों में आकाश कुमार गोस्वामी, अंकु कुमार, नारायण कुमार, प्रिंस कुमार गुप्ता, आर्यन कुमार चौरसिया, कृति कुमारी, अभिषेक कुमार, प्रीति कुमारी, प्रिंस राज और दिव्यांशु प्रवीर शामिल थे। इन छात्रों ने आने वाले वर्षों में भी कड़ी मेहनत जारी रखने और स्कूल के लिए सम्मान लाने की इच्छा व्यक्त की।

सचिव अनीता सिंह द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापन करने के बाद समारोह का समापन किया गया।

जलालपुर: सांसद खेल महोत्सव 2023 का आयोजन 25 से 29 मई तक किया जाएगा। जिसका शुभारंभ 25 मई को जलालपुर हाई स्कूल के खेल मैदान से किया जाएगा. इसमे महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ी भाग लेंगे. इस आशय की जानकारी जलालपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने दी.

उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के वैसे खिलाड़ी जिनकी प्रतिभा छुपी हुई है, उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सांसद खेल महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया है। इसमें क्रॉस कंट्री, वॉलीबॉल, फुटबॉल हैंडबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न खेल शामिल है. क्रॉस कंट्री में अंडर 16, अंडर 18 अंडर 20 सहित विभिन्न उम्र वर्ग युवक भाग लेंगे.

उद्घाटन मे क्रॉस कंट्री,  वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल आयोजित किए जाएंगे.  29 मई को इसका फाइनल इवेंट कोल्हुआ हाई स्कूल के खेल मैदान में किया जाएगा. जहां प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा.

उन्होने कहा कि खिलाड़ी सामाजिक स्तर पर फोकस में आए तथा उनकी दृष्टि व्यापक हो इसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित है. सभी खेल 6 विधानसभा क्षेत्रों- मांझी, एकमा, बनियापुर, तरैया, महाराजगंज, बसंतपुर( गोरिया कोठी) के खेल के मैदानो मे आयोजित हैं. जैसे तरैया में हैंडबॉल, बसंतपुर में कबड्डी, एकमा में फुटबॉल महाराजगंज में फुटबॉल सहित विभिन्न खेल है. प्रतिदिन यह प्रतियोगिता दो पालियों में सुबह 5:30 बजे से 11:00 बजे तक, संध्या 4:00 से 7:00 बजे तक आयोजित है. सुबह की पाली में एथलेटिक्स, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं। वहीं द्वितीय पाली में फुटबॉल, वॉलीबॉल व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित है.

उन्होंने बताया कि इसमें चयनित 21 खिलाड़ियों को राजधानी दिल्ली का भ्रमण कराया जाएगा. सभी को नये संसद भवन, राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात, प्रधानमंत्री से मुलाकात. खेल मंत्री, गृहमंत्री रक्षा मंत्री सहित विभिन्न खेल संगठनों के अध्यक्षों से भी उनकी मुलाकात कराई जाएगी.

उन्होने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा. इसके लिए खिलाड़ी अपना पंजीकरण सांसद कार्यालय जलालपुर में करा सकते हैं. इसमें केवल महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ी ही भाग लेंगे.

मौके पर हेमनारायण सिंह, वीरेन्द्र ओझा, युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, मंडल अध्यक्ष ढनमन सिंह, जिला प्रवक्ता गुड्डू चौधरी, दीपू चतुर्वेदी एनआईएस एथलेटिक्स कोच संजय सिंह, पंकज सिंह, नीलेश सिंह सहित कई अन्य भी थे.

नई दिल्ली, 21 मई (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय राजधानी स्थित समाधि स्थल वीरभूमि में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव की पत्नी सोनिया गांधी, पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा केसी वेणुगोपाल आदि नेताओं ने हिस्सा लिया।

सभी ने समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा-21वीं सदी के भारत निर्माण में राजीव गांधी का योगदान अतुलनीय है। उन्हें देश कभी भुला नहीं सकता। उल्लेखनीय है कि 21 मई, 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

नई दिल्ली, 21 मई (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हुए हैं।

इसी क्रम में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे। केजरीवाल से नीतीश की यह दूसरी मुलाकात है। नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

 

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य नाला और वार्ड मे निर्मित नालों की सफाई बरसात से पहले करने को लेकर मिशन 40 दिन का योजना को सफल बनाने हेतु नगर आयुक्त ने खुद अनुश्रवन कर रहे हैं।

नगर आयुक्त के स्वयं तत्परता का नतीजा है कि सफाई मे इतना बड़ी पहल हुई है। निगम के द्वारा सफाई मिशन मोड पर कार्य कराया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम के आयुक्त सुमित कुमार (IAS) ने  कई वाडों में चल रहे सफाई कार्यों का स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड नंबर 1 से 5 तक सफाई कार्यों का निरीक्षण किया साथ ही पाया कि वार्ड 1 से 5 तक डोर टू डोर गाड़ी नहीं आ रही है। वहीं वार्ड 6 और सात में ठेला वाला नहीं रहा हैं। वार्ड 07 में सुनील किराना दुकान अंदर गली मे 10 से 15 घरो मे कचरा का उठाव नहीं हो रहा हैं।  वार्ड 05 मे प्रेम कुमार यादव 7 बजे सुबह कार्य पर आते हैं, 2 लेबर आये थे। 

नगर आयुक्त ने सभी सम्बन्धित वार्ड के सफाई निरिक्षक एवं सफाई जमादार को बरसात के पहले सभी मुख्य नाला और वार्ड मे निर्मित नालों की सफाई ससमय कराने हेतु आदेश दिए हैं।

निरीक्षण के क्रम में उप नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर उपस्थित थे।

Chhapra: नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में राजेंद्र कॉलेज के परीक्षा भवन के सभागार में प्रधानमंत्री द्वारा बताए गये पंच प्रण पर आधारित युवा उत्सव- 2023 का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी, नगर निगम छपरा की महापौर राखी गुप्ता, भारतीय डाक सेवा के अधिकारी अंशुमान, नेहरू युवा केन्द्र छपरा के महानिदेशक प्रतिनिधि आशुतोष कुमार, अवधेश कुमार सिंह, राजेन्द्र कॉलेज के प्राचार्य सुशील कुमार श्रीवास्तव, नेहरू युवा केन्द्र छपरा के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सत्यनारायण प्रसाद यादव, नमामि गंगे डी पी ओ नीतीश कुमार, एन एस एस के पूर्व समन्वयक विद्यावाचस्पति त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

युवा उत्सव का विषय पंच प्रण था जिसके अंतर्गत पांच विभिन्न विधाओं में जैसे चित्रकला, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी एवं संस्कृतिक कार्यक्रम में सारण के युवा प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही भारत का भविष्य निर्धारित करेगी एवं विभिन्न व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से भी युवाओं को प्रोत्साहित किया। साथ ही नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की प्रशंसा भी की।

कार्यक्रम में विशेषकर सांस्कृतिक प्रस्तुती देकर उपस्थित प्रतिभागियों ने सभी अतिथियों एवम दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

युवा उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभाग जैसे सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना, भारतीय डाक विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, सेहत केंद्र राजेन्द्र कॉलेज, भारतीय स्टेट बैंक आदि के स्टाल्स पर विभिन्न योजनाओं संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दर्शायी गयी थी।  जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहा। सभी विधाओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी से पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी निर्णायक मंडल सदस्यों, नेहरू युवा केन्द्र सारण के सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, विभिन्न युवा मंडल सदस्यगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

Chhapra:रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। यह मैच 10 मई 2023 को प्रारम्भ किया गया था, जिसका फाइनल दिनांक 19 मई को खेला गया।

इसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज, इनई के बी० डी० सी० सदस्य राजीव राय तथा पूर्व छात्र नेता जे० पी० यू० आकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रखण्ड प्रमुख डॉ० राहुल राज ने कहा कि युवाओं के सार्वभौमिक विकास में क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का महत्वपूर्ण योगदान है।

वहीं बी० डी० सी० सदस्य राजीव राय, आकाश सिंह एवं डॉ० राहुल राज ने यह भी कहा कि खेल से मनुष्य का शारीरिक मानसिक व आध्यात्मिक विकास होता है। इसके बाद यह फाइनल मैच गोदना मठिया बनाम मोहम्मदपुर के बीच खेला गया। जिसमे गोदना मठिया की टीम ने 14 ओवर में 176 रन बनाकर मोहम्मदपुर के खिलाड़ियों को 105 रन पर ऑलआउट करके 71 रन से जीत हासिल कर ली।

जीत के पश्चात गोदना मठिया के दो खिलाड़ियों में सीटू कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा विनोद कुमार को मैन ऑफ द सीरीज़ घोषित किया गया। रिविलगंज प्रखण्ड प्रमुख डॉ० राहुल राज ने विजेता को पुरस्कृत करते तथा शील्ड प्रदान करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत हार होती रहती है, इसलिए खिलाड़ियों को निराश होने की आवश्यकता नही है। जिंदगी में ऐसे मौके भविष्य में मिलते रहेंगे।

भीम राय, दीपक राय, सुमित सिंह, आयोजन कर्ता रमेश कुमार, राहुल शर्मा, शोहैल, राजेश सिंह, सुमेश सिंह, शैलेन्द्र चौधरी, मोनू शाह, गोलू एवं अन्य सहयोगी सदस्य समेत सैकड़ो लोग मौके पर मौजूद थे।



आज का पंचांग
दिनाँक 21/05/2023 रविवार, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष द्वितीया, रात्रि 10:09 उपरांत तृतीया, नक्षत्र रोहिणी,सुबह 09:05 उपरांत,चन्द्र राशि वृषभ, रात्रि 09:47 उपरांत मिथुन, विक्रम संवत 2080 सूर्योदय 05:02 सुबह, सूर्यास्त 06:31 संध्या, चंद्रोदय 05:58 सुबह, चंद्रास्त 08:21 रात्रि ,लगन वृष 06:42 सुबह,उपरांत मिथुन लगन, चौघडिया,दिन चौघड़िया, उद्देग 05:02 सुबह 06:43 सुबह चर 06:43 सुबह 08:24 सुबह, लाभ 08:24 सुबह 10:05 सुबह ,अमृत 10:05 सुबह 11:46 सुबह, काल 11:46 सुबह 01:27 दोपहर,शुभ 01:27 दोपहर 03:08 दोपहर, रोग 03:08 दोपहर 04:50 संध्या,उद्देग 04:50 संध्या 06:31 संध्या,राहुकाल,संध्या 04:50 से 06:31 संध्या, अभिजित मुहूर्त,सुबह 11:19 से12:13 दोपहर, दिशाशूल,पच्छिम

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी, बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्‍छी बात का भी विरोध हो सकता है।प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज के दिन नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपनों से बड़ों का परामर्श अवश्य ले।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। बेवजह खर्च होगा। तनाव रहेगा। यदि आपका अपने परिवार में किसी सदस्य के साथ आपसी मतभेद चल रहा हैं तो वह आज के दिन समाप्त हो जायेगा व परिवार में खुशियाँ आएगी। सभी घरवालों का स्नेह व माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
थोड़े प्रयास से ही काम बनेंगे। कार्यप्रणाली की प्रशंसा मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग के अवसर सहज ही प्राप्त होंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।रिलेशन में रह रहे लोगों का आज के दिन अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका हैं।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आय में वृद्धि होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा।पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ रहे छात्रों को नौकरी के ऑफर मिल सकते है। सरकारी व प्राइवेट जॉब कर रहे दोनों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत लेकर आ रहा हैं व उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दूसरों की बातों में न आएं। विवेक व धैर्य से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। नकारात्मकता बढ़ सकती है। प्रमाद न करें। काम पर ध्यान दें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में विशेष सावधानी रखें। परिवार व व्यापार इत्यादि के कार्यों में उन्हें अपने साथी की ओर से प्रोत्साहन मिलेगा जिससे आपसी विश्वास मजबूत होगा।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धनागम सहज ही होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। भू‍ले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं। केवल भाग्य के भरोसे रहने व लापरवाही बरतने के कारण असफलता हाथ लग सकती हैं।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी अपने के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। आय में निश्चितता रहेगी।व्यापारियों के लिए आज अच्छा लाभ कमाने के संकेत हैं व उनकी अपने ग्राहकों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। पिछले कुछ दिनों से जो कुछ भी नुकसान आपको हुआ हैं उसकी भरपाई आज हो जाएगी।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। आय में वृद्धि होगी। यदि आप किसी कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो किसी के द्वारा आपका उचित मार्गदर्शन किया जायेगा जो आगे की राह सुनिश्चित करेगा।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
चिड़चिड़ापन रहेगा। बेवजह कहासुनी हो सकती है। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है।आज का दिन आपके परिवार के लिए उत्तम रहेगा व सभी के बीच आपसी भाईचारा और बढ़ेगा। कुछ लोगों के मन में आपके लिए जो पुराने मतभेद हैं वह समाप्त होंगे व सभी के मन में आपके लिए प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेगा। अध्ययन में मन लगेगा। धनार्जन सहज होगा। आलस्य न करें।रिलेशन में रह रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कुछ उपहार मिल सकता हैं जिससे दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।घुटनों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। शाम में यह समस्या बढ़ भी सकती है।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। लेन-देन में हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।व्यापार में कुछ छोटे-मोटे घाटे अवश्य होंगे लेकिन बचत ज्यादा होगी। परिवार के खर्चें बहुत कम हो जायेंगे जिससे आप लाभ में रहेंगे।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 20 मई (हि.स.)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। गुजरात टाइटंस के बाद सीएसके प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। सीएसके अंकतालिका में 17 अंकों का साथ दूसरे नंबर पर है।

इस मैच में सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़ (79) और डेवोन कॉनवे (87) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम के लिए केवल कप्तान डेविड वार्नर ही एक छोर से संघर्ष करते रहे। उन्हें दूसरे छोर से कोई सहायता नहीं मिली नतीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। वार्नर ने 58 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की बदौलत 86 रन बनाए। वार्नर के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।

सीएसके की तरफ से दीपक चाहर ने तीन, महेश तीक्ष्णा और मथीसा पथिराना ने 2-2 व रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीएसके को एकबार फिर रूतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को चेतन सकारिया ने गायकवाड़ को आउट कर तोड़ा। गायकवाड़ ने 50 गेंदों पर 7 छक्के और तीन चौके की बदौलत 79 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे ने 9 गेंदो में 22 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए। दुबे को खलील अहमद ने आउट किया।

19वें ओवर में 195 के कुल स्कोर पर कॉनवे एनरिक नार्ट्जे का शिकार बने।कॉनवे ने 52 गेंदों का सामना किया और 87 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 11 चौके लगाए। अंत में रवीन्द्र जडेजा ने 7 गेंदों में 20 रन की धमाकेदार पारी खेली। वह एमएस धोनी (नाबाद 5) के साथ नाबाद लौटे। दिल्ली की तरफ से चेतन सकारिया, खलील अहमद और एनरिक नार्ट्जे ने 1-1 विकेट लिया।

बेंगलुरु, 20 मई (हि.स.)। कर्नाटक में शनिवार को नई सरकार का गठन हो गया। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने राज्य के नए मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।

कर्नाटक सरकार के इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही विपक्षी दलों की एकजुटता दिखाई दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिप्र के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव , हेमंत सोरेन और महबूबा मुफ्ती, सीताराम येचुरी, फारूक अब्दुल्ला, डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्रीः

नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में डॉ. जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज और एम.बी. पाटिल ने शपथ ली।

राज्यमंत्रीः

सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड ज़मीर अहमद खान ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।

रांची, 20 मई (हि.स.)। राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति मांगी थी। मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने लालू का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया।

लालू ने कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दाखिल की थी। अधिवक्ता अनंत कुमार विज ने शनिवार को बताया कि पासपोर्ट रिनुअल करवाने के लिए अदालत से रिलीज करने का अनुरोध किया गया था। उसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। साथ ही पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि लालू चारा घोटाले के अलग-अलग मामलों में सजायाफ्ता हैं। उन्हें हाई कोर्ट से बेल मिली है। फिलहाल वह जमानत पर हैं। जमानत की शर्त के अनुसार उनका पासपोर्ट कोर्ट में जमा रखना है। कोर्ट की अनुमति से ही वह पासपोर्ट ले सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं।