छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता को सक्रिय सदस्य बनाकर भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान
Chhapra: भारतीय जनता पार्टी के छपरा विधानसभा के सक्रिय सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ नगर मण्डल अध्यक्ष राजेश फैशन के अध्यक्षता में किया गया।
जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह द्वारा छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता को सक्रिय सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान, मंडल महामंत्री सुधीर कुमार, छोटन महतो आदि उपस्थित थें। एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं को ऑन लाइन प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन रहे है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह में कहा कि सदस्यता अभियान का तीसरा चरण का महाअभियान 23, 24, 25 हर बूथ पर 50 नये प्राथमिक सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता जो 100 अपने कोड पर प्राथमिक सदस्य बनाय है वे सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। पूरे देश मे महाअभियान चलाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता इस अभियान में लगना है।
छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है बात बाकी पार्टी परिवारवाद है। पार्टी द्वारा लक्ष्य को हम सभी कार्यकर्ता मिलकर हर हाल में पूरा करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कु सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सह सक्रिय सदस्यता प्रभारी रमेश प्रसाद, महामंत्री शत्रुध्न भगत, विवेक कु सिंह, जिला मंत्री सत्यानन्द सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री विकाश गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा, संजय तिवारी वारसी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ममता मिश्रा, मनीष मिश्रा,अनुरंजन प्रसाद,अनूप यादव,सहित विधानसभा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।