शिक्षा मंत्री और केके पाठक को मुख्यमंत्री ने बुलाया, विवाद को सुलझाने की कवायद
लालू यादव ने भी दिल्ली जाने से पूर्व शिक्षा मंत्री से की बात
पटना, 6 जुलाई (हि.स.)। बिहार में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच उठा विवाद थमता नहीं देख आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इनके बीच आना ही पड़ा। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और केके पाठक को मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर बुलाया। तीनों के बीच लगभग आधे घंटे बात हुई। लालू यादव ने भी दिल्ली जाने से पहले शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को आवास पर बुलाकर बात की थी। प्रो. चंद्रशेखर राजद पार्टी के हैं।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद शिक्षा मंत्री ने मीडिया के सवाल पर कहा कि विवाद कुछ नहीं है। आप लोग चैनल के माध्यम से जो दिखा रहे हैं मैं उसी से वाकिफ हुआ हूं। साथ ही सवाल किया कि संविधान में कौन बड़ा है, सचिव या मंत्री? उन्होंने कहा कि हम चीजों को देख रहे हैं, समझ रहे हैं उसके बाद बोलेंगे।
ये है पूरा मामला
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को शिक्षा मंत्री के आप्त सचिव डॉ कृष्णा नंद यादव ने पत्र लिखा था। पत्र में शिक्षा मंत्री की ओर से केके पाठक सहित विभाग के निर्देशक स्तर के कुछ अधिकारियों की कार्यशैली पर आपत्ति जतायी गयी थी। पत्र में कहा गया था कि यह सुनिश्चित किया जाये कि लोक सेवक अपनी छवि को चमकाने, राबिनहुड की छवि बनाने के लिए विभाग के संसाधनों और सरकार का सहारा न ले सके। इसके बाद यह पत्र वायरल हो गया। केके पाठक ने शिक्षा मंत्री के आप्त सचिव की विभाग में एंट्री पर रोक लगा दी। सवाल उठने लगे कि आखिर मंत्री को ऐसे पत्र लिखने की क्या जरूरत पड़ी।
स्वस्थ और स्वच्छ जीवन के लिए जल-जीवन-हरियाली आवश्यक: कुलपति
Chhapra: वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा परिसर को पार्थेनियम मुक्त बनाने की पहल करते हुए कुलपति के नेतृत्व में एनसीसी और एनएसएस कैडेटों ने विश्वविद्यालय कैंपस में उग आए जंगली घासों और पार्थेनियम की साफ-सफाई की।
कुलपति प्रो फारूक अली ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वन ही जीवन है और इसकी सुरक्षा और संरक्षा करना हम सबका प्राथमिक दायित्व भी। राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक प्रो हरिश्चन्द्र ने कैडेटों का मार्गदर्शन करते हुए वनस्पति की विभिन्न प्रजातियों की अहमियत को बतलाया और कहा कि हरियाली हमारे जीवन को ऊर्जस्वित करता है। स्वस्थ और स्वच्छ जीवन के लिए जल-जीवन-हरियाली की उपलब्धता आवश्यक है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रो विश्वामित्र पांडेय, पीजी यूनिट के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो दिव्यांशु कुमार, कन्या उत्थान योजना के नोडल पदाधिकारी डॉ कमाल अहमद विशेष रूप से उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें: जयप्रकाश महिला महाविद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह के तहत हुआ वृक्षारोपण
वन महोत्सव के इस अवसर पर एनसीसी के कैडेट और एनएसएस के स्वयंसेवक में कुमारी रुपाली, संध्या कुमारी, खुशबू कुमारी, मकेशर पंडित, प्रवीण कुमार प्रभाकर, जैकी कुमार चौधरी, आनंद आदर्शी, आदित्य राज, अफ़रोज़ आलम, सुमित कुमार, विवेक कुमार, अरशद कमल, अभिजीत शर्मा, सूरज कुमार, संटू कुमार, रवि किशन, सर्वजीत कुमार, रोहित कुमार, अमरजीत सिंह, हिमांशु कुमार आदि की सक्रिय सहभागिता रही। सभी कैडेटों एवंस्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओ ने विश्वविद्यालय कैंपस को हरा-भरा बनाने और पार्थेनियम मुक्त करने का संकल्प लिया।
कुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वनमहोत्सव सप्ताह तो मनाना ही है। इसके साथ साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखना है। कुलपति ने कहा भकि सभी एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं समन्वयक को यह प्रण लेना है कि महाविद्यालयएवं विश्वविद्यालय कैम्पस पार्थेनियम मुक्त हो। इसलिए वन महोत्सव सप्ताह केबाद पूरे महीने स्वच्छता सप्ताह मनाया जायेगा।
जयप्रकाश महिला महाविद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह के तहत हुआ वृक्षारोपण
Chhapra: जयप्रकाश महिला महाविद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वन के द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अर्चना सिन्हा के नेतृत्व में वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
प्राचार्या डॉ. मंजू कुमारी सिन्हा के निर्देशन में सभी स्वयं सेविकाओं ने पहले महाविद्यालय प्रांगण में पूर्व से लगाए गए पेड़-पौधों के आसपास सफाई की। तत्पश्चात नए पेड़-पौधें भी महाविद्यालय परिसर में लगाए गए।
प्राचार्या ने कहा कि पेड़-पौधें का हमारे जीवन में बहुत ही अधिक महत्त्व है इसके बिना पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व ही नहीं रहेगा। इसलिए आवश्यक है कि हम इसके प्रति जागरूक हो और अधिक से अधिक पेड़-पौधें लगाकर परिस्थितिक संतुलन को बनाए रखें।
इस वन महोत्सव के अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की सहभागिता रही। साथ ही पूजा, प्रीति ,रूपाली, विश्वजीत ,साक्षी, जूली, नेहा, शैलजा, नाजिया सहित दर्जनों स्वयं सेविकाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।
सिंह राशि वालों के आय के नए स्रोत बनेगे, जानिए कैसा रहेगा आपका राशिफल
आज का पंचांग
दिनांक 06/07/2023 गुरुवार
श्रावण कृष्णपक्ष तृतीया
सुबह 06:30 उपरांत चर्तुथी
सुबह 0312 उपरांत पंचमी ( 07 मई 23 )
नक्षत्र :घनिष्ठा
सुबह 12:25 उपरांत शतभिखा ( 07 मई 23 )
चन्द्र राशि: मकर
दोपहर 01:38 उपरांत कुम्भ
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :05:04 सुबह,
सूर्यास्त :06:45 संध्या
चंद्रोदय :09:35 रात्रि
चंद्रास्त:07:54 सुबह
लगन : मिथुन 05:55 सुबह
उपरांत कर्क लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
शुभ :05:04 सुबह 06:46 सुबह
रोग:06:46 सुबह 08:29 सुबह,
उद्देग :08:29 सुबह 10:12 सुबह ,
चर :10:12सुबह11:54 सुबह,
लाभ :11:54 सुबह 01:37 दोपहर
अमृत :01:37 दोपहर 03:19 दोपहर,
काल :03:19 दोपहर 05:02 संध्या,
शुभ :05:02 संध्या 06:45 संध्या,
राहुकाल:
दोपहर 01:37 से 03:19 दोपहर
अभिजित मुहूर्त :.
सुबह 11:26 से 12:21दोपहर,
दिशाशूल :दक्षिण
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।आज का दिन आपके लिए कोई शेयर खरीदने या कही इन्वेस्ट करने के लिए शुभ हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और ज्यादातर समय परिवार के साथ हंसी-मजाक करते हुए बीतेगा। आपके भाई-बहन आपको कुछ सरप्राइज भी दे सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। छात्रों का पढ़ाई में मन नही लगेगा और वे अपना ज्यादातर समय अपने दोस्तों के साथ घूमने में ही व्यर्थ कर देंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज के दिन बाहर जाने से बचें और जितना हो सके घर पर रहे। सोशल मीडिया पर किसी मित्र की बात बुरी लग सकती हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 3
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। आज आपका मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आप सभी को खुश रखने का भी प्रयास करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। किसी चीज़ को लेकर झुंझलाहट हो सकती हैं इसलिये अपने मन को शांत रखे और बात करते समय दिमाग को ठंडा रखे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।यदि किसी बात को लेकर कुछ दिनों से परेशान हैं तो आज उसका हल मिल सकता हैं
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव चल रहा हैं तो आज वह बातचीत से सुलझ जाएगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 7
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा।दोपहर के समय सिर दर्द की शिकायत रह सकती है। किसी बात की चिंता सता रही हैं तो उसे किसी अपने के साथ साँझा करें, इससे आपका दिल हल्का होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।अपने साथी के साथ कुछ समय बिताए और उन्हें अपने मन की बाते कहे। इससे आप दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 6
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऑफिस के काम में कम मन लगेगा और आपका पूरा ध्यान कल की प्लानिंग में रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। स्कूल के दोस्तों का साथ मिलेगा लेकिन आपके टीचर आपसे खुश नहीं होंगे। ऐसे में पूरी मेहनत करे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847
केंद्र सरकार की योजनाओं के खिलाफ राजनीति बंद करें नीतीश कुमार: कुंतल कृष्ण
Chhapra: बिहार में केंद्र सरकार की प्रायोजित योजनाओं का बंटाधार राज्य सरकार ने कर रखा है, जिस कारण से योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो रही है और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के नेता कुंतल कृष्ण ने कहीं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में केंद्र की जन उपयोगी योजनाओं के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं। जिस कारण से योजनाओं में देरी हो रही है और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि विगत 9 महीने से योजनाएं बिल्कुल सुस्त पड़ी है। केंद्र की योजनाओं का बंटाधार करने में बिहार की सरकार जुटी हुई है। उन्होंने योजना की चर्चा करते हुए कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट का कार्य केंद्र के पैसे से राज्य सरकार की एजेंसी कर रही है। जिसके द्वारा मानसून आने के पहले काम को पूरा नहीं किया गया जिससे शहरों में लोग कीचड़ और जलजमाव की समस्या झेलने को मजबूर हैं। निर्माण से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही शहरी विकास योजना के तहत शहरों में किए जाने वाले विकास में भी देरी हो रही है।
बात अगर छपरा शहर की करें तो नमामि गंगे प्रोजेक्ट के कारण सारा शहर कीचड़ में तब्दील हो चुका है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के द्वारा स्ट्रीट लाइट तक को नहीं बदला जा रहा है जो अपने आप में राज्य सरकार के उदासीनता का धोतक हैं।
भाजपा करेगी विधानसभा का घेराव: जनक सिंह
Chhapra: बिहार सरकार द्वारा शिक्षक अभ्यर्थी की पिटाई, नियोजित शिक्षकों को पूर्ण सरकारी शिक्षक का दर्जा व सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ में 13 जुलाई को गांधी मैदान से चलकर विधानसभा तक पैदल मार्च करेगी।
उक्त बातें विधायक जनक सिंह ने प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के गलत निर्णय के कारण है अपनी मांगों को लेकर धरना देने पटना पहुंचे शिक्षक अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज कर उनकी बुरी तरह पिटाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि जब शिक्षक पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थी को भी बीपीएससी का परीक्षा पास करना पड़ेगा ऐसा निर्णय सरकार का बिल्कुल ग़लत निर्णय है।
उन्होंने कहा कि आज बिहार के कई मंत्रियों के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री पर भी चार्जशीट दाखिल हो गया है और नीतीश कुमार ने उनको हटाना तो दूर अभी तक उनके विषय पर कुछ बोलने से भी परहेज कर रहे हैं। यह सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार का प्रतीक है।
वही अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक विनय सिंह ने कहा कि हम लोग सारण जिला के तमाम आवाम से आग्रह और अनुरोध करते हैं कि आप सभी लोग सरकार के गलत निर्णय और सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 13 जुलाई को होने वाले विधानसभा घेराव शामिल होने की कृपा करें। जिससे सरकार के गलत नीति के निर्णय का विरोध हो सके और सरकार भी सोचने पर मजबूर हो जाए।
जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि सरकार केंद्र कितना भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है कि गौरव का पुल गिर जाता है पर सरकार को इसका तनिक भी चिंता नहीं है और ना ही इसका जांच कराने के विषय में विचार करें सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार क्या है यह सब प्रतीक है उन्होंने कहा कि भाजपा सभी शिक्षक अभ्यर्थी नियोजित शिक्षक एवं सारण जिला के तमाम आवाम से आग्रह करती है कि सभी लोग 13 जुलाई के विधानसभा घेराव में शामिल होकर सरकार की गलत नीति एवं नियत का विरोध करें।
वहीं पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षक को भी सरकार के गलत नीति के कारण आज प्रताड़ित किया जा रहा है। उनको नियोजन कब का हो चुका है पर आज उनको भी बीपीएससी की परीक्षा में बैठना पड़ेगा। सरकार के निर्णय नियोजित शिक्षक के खिलाफ है हम सरकार से मांग करते हैं कि सभी नियोजित शिक्षक को पूर्ण शिक्षक का दर्जा दे।
पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गोपालगंज के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आज बिहार में फिर एक बार जंगलराज स्थापित हो चुका है चारों ओर लूट का सूट एवं भ्रष्टाचार मचा है शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
पूर्व प्रत्याशी एवं लोकसभा के संयोजक डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह सरकार शिक्षा एवं शिक्षक दोनों की विरोधी है ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष अनु सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, अर्द्धेन्दु शेखर, मिडिया प्रभारी बलवंत सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश फैशन, नगर उपाध्यक्ष अजीत सोनी, नगर महामंत्री अनुप यादव, सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुन्ना शाह आदि लोग शामिल हुए।
शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार सरकार कर रही दीग्भ्रमित: अभाविप
Chhapra: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छपरा इकाई के द्वारा डोमिसाइल नीति हटाने एवं शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार सरकार द्वारा दीग्भ्रमित करने के विरुद्ध एक दिवसीय धरना नगरपालिका चौक पर आयोजित हुआ।
जिसमें अभाविप के छात्र नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार एक युवा प्रधान राज्य है जहां उद्योग एवं कल कारखाने का घोर अभाव है ऐसे में राज के युवाओं के पास रोजगार के दृष्टिकोण से सरकारी नौकरी ही एकमात्र उपाय बचता है, सरकारी नौकरी की वैकेंसी भी कई -कई सालों तक नहीं निकलती एवं अगर निकलती है तो कई जगह प्रश्न पत्र लीक और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है. ऐसे में पिछले माह घोषित एक लाख सत्तर हजार (1.70) स्कूली शिक्षकों की बहाली की घोषणा से युवाओं में एक नई उम्मीद जगी लेकिन पिछले कुछ महीने से घटनाक्रम और सरकार के प्रतिनिधियों के बयानों को देखने से यह स्पष्ट होता जा रहा है कि या घोषित नीति बिहार के युवाओं के खिलाफ षड्यंत्र है एवं जानबूझकर नियुक्ति को टालने का प्रयास किया जा रहा है।
शिक्षक बहाली प्रक्रिया के बीच में डोमिसाइल नीति को बदलना तकनीकी रूप से गैरकानूनी है इससे बिहार के बच्चों के लिए अवसर की कमी हो जाएगी जहां सभी राज्यों अपने राज्यों में केवल अपने बच्चों को ही प्राथमिकता देने के लिए डोमिसाइल नीति को लागू करते हैं तो वहीं सभी गैर हिंदी राज्य अपने स्थानीय भाषा का ज्ञान भी अवश्यक कर देते।
शिक्षा मंत्री के बयान पर विद्यार्थी परिषद कहना चाहती है कि बिहार में नहीं है मेघा की कमी शिक्षक बहाली के लिए ऑल इंडिया लेवल पर वैकेंसी खोले जाने का जो शिक्षा मंत्री तर्क दे रहे हैं वह बहुत ही शर्मनाक है बिहार में मेघा की कोई कमी नहीं है विज्ञान स्ट्रीम में अभ्यर्थियों की भी कोई कमी नहीं है शिक्षा मंत्री गणित के लिए भी अभ्यर्थियों की कमी की बात करते हैं जबकि पूरे देश और दुनिया में गणित के क्षेत्र में बिहार की छात्रों का जलवा है शिक्षक बहाली की नियमावली और सिलेबस में जिस प्रकार परिवर्तन हो रहे हैं उससे सभी छात्र अभ्यर्थी परेशान हैं और कंफ्यूज में हैं अभी तक 8 बार विज्ञापन में संशोधन किया जा चुका है बिहार शिक्षक बहाली निकाली गई है उसमें संशोधन किए जा रहे हो रहा है कि बिना तैयारी के बाहर निकाल दी गई है.
वही इसके विरोध में 2 जुलाई को पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस के द्वारा किया गया बल प्रयोग शर्मनाक है इसके लिए छात्रों से बिहार सरकार को माफी मांगी चाहिए एवं एक उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए.
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री अपराजिता सिंह विश्व विद्यालय संगठन मंत्री पुरुषोत्तम कुमार विश्वविद्यालय संयोजक प्रशांत सिंह जिला संयोजक रवि शंकर कुमार रजनीकांत सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमर पांडे रानी सिंह हिमांशु कुमार सिंह नगर सह मंत्री युवराज रंजन नितेश कुमार रिशु राज अनमोल पांडे ललिता यादव विकेश कुमार इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अजित पवार बने एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शरद पवार को पद से हटाया
– राकांपा के दोनों गुटों ने अलग-अलग बैठक बुलाकर समर्थकों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन
– अजीत पवार की बैठक में 32 विधायक और शरद पवार की बैठक में 16 विधायक हाजिर हुए
मुंबई, 05 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र में गरमाई सियासत के बीच बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुटों ने बुधवार को अलग-अलग बैठक कर शक्ति प्रदर्शन किया। इन बैठकों के बाद अजित पवार गुट ने चुनाव आयोग के सामने बड़ा दावा किया है। इसमें शरद पवार की जगह अजित पवार को एनसीपी का अध्यक्ष बनाने का दावा किया गया है।
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बांद्रा स्थित एमईटी कालेज में अपने समर्थक विधायकों व पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में राकांपा के 32 विधायक उपस्थित थे। इसी तरह शरद पवार के गुट की ओर से नरीमन पाईंट स्थित यशवंत राव चव्हाण प्रतिष्ठान में बैठक बुलाई गई। इस बैठक में राकांपा के 16 विधायक उपस्थित थे। राकांपा के कुल 53 विधायकों में से एक नवाब मलिक इस समय जेल में हैं और 4 विधायक तटस्थ रहे। इन चारों ने किसी भी बैठक में जाने से परहेज किया। बैठक के बाद अजीत पवार 32 विधायकों को लेकर होटल ताज लैंड में पहुंचे हैं। इन सभी विधायकों को अजीत पवार ने होटल में सुरक्षित रखा है। होटल में अजीत पवार, छगन भुजबल आदि नेता खुद भी मौजूद हैं।
इस बैठक में अजीत पवार ने कहा कि राकांपा में उनके साथ हमेशा अन्याय हुआ। चार बार मुख्यमंत्री बनने का मौका आया, लेकिन नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने नहीं दिया। अजीत पवार ने कहा कि शरद पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, फिर अचानक अपना इस्तीफा वापस ले लिया। यह किस तरह की पद्धति है। साथ ही अजीत पवार ने कहा कि वे सुप्रिया सुले को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए तैयार थे।
शरद पवार ने अपने समर्थकों की बैठक में कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ा तो कांग्रेस पार्टी की संपत्ति पर हक नहीं जताया था। शरद पवार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय गैर भाजपा सरकारों और समर्थकों को तोड़ने का काम किया जा रहा है, लेकिन अब तक का इतिहास है कि जो भाजपा के साथ गया, खत्म हो गया। शरद पवार ने कहा कि छगन भुजबल उनसे कह कर गए कि क्या हो रहा है, देखकर आता हूं और उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली।
दोनों गुटों की बैठक के बाद अजित पवार गुट ने चुनाव आयोग के सामने बड़ा दावा किया है। इसमें शरद पवार की जगह अजित पवार को एनसीपी का अध्यक्ष बनाने का दावा किया गया है। बताया गया है कि कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने 30 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी, जिसमें प्रस्ताव पास किया गया है कि पार्टी लोगों के कल्याण के उद्देश्य से दूर जा रही है, ऐसे में शरद पवार की जगह अजित पवार को अध्यक्ष चुना जाता है। अजित गुट ने चुनाव आयोग में भी अर्जी दायर की है, जिसमें कहा गया है कि 30 जून को मुंबई में हुई कार्यकारिणी की बैठक में अजित पवार को एनसीपी का अध्यक्ष चुना गया है।
चंद्रयान-3 लैंडर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र में हेवी लॉन्च रॉकेट पर असेंबल किया गया
– इसरो के बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग तैयारियां अंतिम चरणों में
– चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर 13 जुलाई को चंद्रमा पर रवाना होने के लिए तैयार
नई दिल्ली, 05 जुलाई (हि.स.)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर रॉकेट एलवीएम-3 के साथ 13 जुलाई को चंद्रमा पर रवाना होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चंद्रयान-3 लैंडर को आज इसरो श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र में हेवी लॉन्च रॉकेट पर असेंबल किया गया। चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर को वही नाम देने का फैसला किया है, जो चंद्रयान-2 के लैंडर और रोवर के नाम थे।
चंद्रयान-2 के बाद इस मिशन को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की क्षमता की जांच के लिए भेजा जा रहा है। चंद्रयान-2 मिशन आखिरी चरण में विफल हो गया था। उसका लैंडर पृथ्वी की सतह से झटके के साथ टकराया था, जिसके बाद पृथ्वी के नियंत्रण कक्ष से उसका संपर्क टूट गया था। चंद्रयान-3 को उसी अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए भेजा जा रहा है। इसमें लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद उसमें से रोवर निकलेगा और सतह पर चक्कर लगाएगा। लैंडर का नाम विक्रम होगा जो भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है और रोवर का नाम प्रज्ञान होगा। चंद्रयान-2 के लैंडर और रोवर के भी यही नाम रखे गए थे।
इसरो अधिकारियों के मुताबिक चंद्रयान-2 मिशन फेल होने के बाद का ही अगला प्रोजेक्ट चंद्रयान-3 है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और परीक्षण करेगा। यह चंद्रयान-2 की तरह ही दिखेगा, लेकिन चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं, एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। चंद्रयान-2 मिशन जिस वजह से असफल हुआ था, उन पर इस प्रोजेक्ट में फोकस किया गया है। चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का ऐलान चंद्रयान-2 के लैंडर-रोवर के दुर्घटनाग्रस्त होने के चार साल बाद हुआ है।
चंद्रयान-3 मिशन के जुलाई में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रमा के उस हिस्से तक लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसे डार्क साइड ऑफ मून कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह हिस्सा पृथ्वी के सामने नहीं आता। चंद्रयान -3 का उद्देश्य चंद्र सतह पर एक सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग और रोविंग क्षमताओं का प्रदर्शन करना है। चंद्रयान-3 को एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रणोदन मॉड्यूल को मिलाकर बनाया गया है, जिसका कुल वजन 3,900 किलोग्राम है। अकेले प्रणोदन मॉड्यूल का वजन 2,148 किलोग्राम है जो लैंडर और रोवर को 100 किलोमीटर की चंद्र कक्षा में ले जाएगा।
छपरा के अविनाश के पास है ग्रामोंफोन से लेकर आधुनिक संगीत उपकरणों का संग्रह
Chhapra (Surabhit Dutt) : आधुनिकता के दौर में हम सब अपने पीछे बहुत कुछ छोड़ आए हैं, जिन्हें भावी पीढ़ियों की जानकारी के लिए हमें संजोना था।
बदलते दौर के साथ संगीत को सुनने के यंत्रों में भी बदलाव हुए हैं। ग्रामोफोन से शुरू हुई संगीत प्रेमियों की यात्रा अब, कैसेट, सीडी के दौर से गुजरते हुए माइक्रो चिप और सीधे इंटरनेट से सुनने के युग में प्रवेश कर गई है। ऐसे में कुछ गीत और संगीत प्रेमी ऐसे हैं जिन्होंने इस पूरे यात्रा को अब तक संजोया है। इन्हीं में से एक हैं छपरा शहर के शिव बाजार मुहल्ला निवासी अविनाश कुमार।
अविनाश कुमार ने अपने घर के एक कमरे को छोटा संगीत संग्रहालय बना रखा है। जहां उन्होंने ग्रामोफोन, कैसेट प्लेयर, सीडी प्लेयर, वीडीओ कैसेट प्लेयर, म्यूजिक डेक से लेकर आधुनिक ब्लू रे सीडी प्लेयर को संग्रहीत कर रखा है। सबसे बड़ी बात यह हैं कि ग्रामोफोन से लेकर आधुनिक उपकरण चालू हालत में हैं। इस के साथ ही इनके संग्रह में ग्रामोफोन के हजारों LP से लेकर Audio Cassette, VHF Cassette संग्रहीत हैं।
उन्होंने बताया कि उनके बाबूजी स्व कमला प्रसाद को देख कर उनका शौक जगा। समय के साथ उनके बड़े भाई राजेश फैशन ने उनका उत्साह बढ़ाया और सपना साकार हुआ और शौक को संग्रहालय का रूप मिला। उन्होंने बताया कि घर में जब भी कोई मेहमान आता है वे उसे इस संग्रह को जरूर दिखाते हैं।

अविनाश का कहना है कि संगीत पहले था अब समाप्त हो गया है। पहले लोगों में संगीत सुनने के प्रति ललक थी पर अब नहीं है। आधुनिक युग में एक क्लिक में कोई भी गीत को सुना जा सकता है लेकिन पुराने गीतों के जैसी बात अब नहीं रही। उन्होंने बताया कि आने वाली पीढ़ियों को उनके संग्रह से यह देखने को मिलेगा कि कैसे संगीत श्रवण यंत्रों का क्रमागत विकास हुआ।
नि:संदेह अविनाश का शौक पुराने जमाने का अवलोकन ही नहीं बल्कि यह भी बता रहा है कि कैसे जो अभी नया है समय बदलने के साथ पुराना हो जाएगा। लेकिन जरूरत है सभी को संजोकर रखने की।
शेरपुर दिघवारा NH परियोजना का विशेष शिविर के माध्यम से करें मुआवजा भुगतान: जिलाधिकारी
Chhapra: शेरपुर दिघवारा एन.एच. परियोजना का स्थल का जिला पदाधिकारी अमन समीर ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अबतक के कार्य की प्रगति से असंतोष जताते हुए उपस्थित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को शिविर का आयोजन कर भू-अर्जन के एवज में मुआवजा अविलम्ब वितरित करने का निदेश दिया।
ग्रामीणों की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने नियमानुकूल कार्रवाई के प्रति अपनी प्रतिबद्वता जताई। निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाली संरचनाओं को हटाने हेतु शीघ्र पहल प्रारंभ करने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर को दिया गया।
भ्रमण के क्रम में जिला भू-अर्जन पदधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, अंचलाधिकारी एवं थाना, प्रभारी दिघवारा, एन.एच.आई. के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के साथ संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।