Breaking News

बिहार संग्रहालय में आयोजित होगा ‘स्वरात्मा’ कार्यक्रम, विदुषी कलपिनी कोमकली देंगी प्रस्तुति

1 Min Read

Patna: नवरस स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, सीमेज प्रोफेशनल कॉलेज और संस्कार भारती, बिहार प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ‘स्वरात्मा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम बिहार संग्रहालय परिसर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में ऋतु की बंदिशें और संतों के पद पर आधारित संगीत प्रस्तुति होगी। सुप्रसिद्ध गायिका विदुषी कलपिनी कोमकली इस अवसर पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगी।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर संस्कार भारती बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉ अजित प्रधान, महामंत्री डॉ नीरज अग्रवाल, संस्था के केन्द्रीय मंत्री डॉ संजय कुमार चौधरी, केन्द्रीय कार्यालय प्रमुख अशोक चौधरी, दक्षिण बिहार प्रांत के महामंत्री संजय कुमार पोद्दार, उत्तर बिहार के महामंत्री सुरभित दत्त समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article