Chhapra: सारण फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सारण खेल महोत्सव 2024 का रविवार को शुभारंभ होगा। यह खेल महोत्सव 15 से 28 दिसंबर 2024 तक चलेगा। 14 दिनों में विभिन्न खेलों के आयोजन किए जाएंगे।
15 दिसंबर 2024 को फुटबॉल (पुरुष) का आयोजन राजेन्द्र स्टेडियम में होगा। 16 दिसंबर 2024 को फुटबॉल (महिला)का आयोजन राजेन्द्र स्टेडियम में होगा। वहीं 17 से 21 दिसंबर तक सारण प्लेयर्स लीग क्रिकेट का आयोजन होगा। 22 और 23 दिसंबर को खेल भवन में शतरंज के मुकाबले होंगे। 22 दिसंबर को भारतोलन प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन में होगा। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 दिसंबर तक गोदना सेमरिया मैदान,रिविलगंज में होगा। जबकि 27 और 28 दिसम्बर को वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पीएन सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में सम्पन्न होगा।
आयोजन सारण खेल महोत्सव के अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर ने बताया कि क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के माध्यम से खेल का माहौल बनेगा और नए खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। ऐसे प्रयाशों से खिलाड़ियों का विकास हो सकेगा, जिससे वह आगे चलकर बड़े खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।
उन्होंने सारण के लोगों से बड़ी संख्या में इस खेल महोत्सव में भाग लेने और खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा करने की अपनील की है।